Anupam Kher अनुपम खेर ने शेयर की फ़िल्म विजय के सेट की तस्वीर

HomeCinema

Anupam Kher अनुपम खेर ने शेयर की फ़िल्म विजय के सेट की तस्वीर

Anupam Kher अनुपम खेर ने शेयर की फ़िल्म विजय के सेट की तस्वीर फिल्मी दुनिया के यादों के समुंदर में इनती यादें समाई है कि जब भी उनमें गोते लगाएं जाते ह

देवदास: संजय लीला भंसाली से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने फिल्म से जुड़ी यादें कीं साझा, शाहरुख ने बताया मजेदार किस्सा
Vijay Deverakonda और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ के टीजर की रिलीज डेट पोस्टपोंड
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor

Anupam Kher अनुपम खेर ने शेयर की फ़िल्म विजय के सेट की तस्वीर

फिल्मी दुनिया के यादों के समुंदर में इनती यादें समाई है कि जब भी उनमें गोते लगाएं जाते हैं तो एक अलग ही दुनिया का एहसास होता है। इसी एहसास को जीते हुए अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘विजय’ के सेट की फोटो शेयर की है। इस फिल्म की स्टार कास्ट में राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, राज बब्बर और मीनाक्षी शेषाद्री शामिल थे।

अनुपम का अनोखा किरदार
बता दें कि इस फिल्म की सबसे रौचक बात यह थी कि फिल्म में अनुपम ने खुद से 7 साल बड़ी हेमा मालिनी और 3 साल बड़े राज बब्बर के पिता की भूमिका और 13 साल बड़े राजेश खन्ना के ससुर का रोल किया था।

Anupam Kher अनुपम की बात फोटो के साथ
अनुपम खेर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “यश चोपड़ा की फिल्म ‘विजय’ के शूट पर ली गई ग्रुप फोटो। मैं तब 33 साल का था। लेकिन मैंने हेमा मालिनी के पिता, सुपरस्टार राजेश खन्ना के ससुर, ऋषि कपूर के नाना और अनिल कपूर के दादा की भूमिका निभाई थी। हकीकत में यह रोल पहले भारतीय सिनेमा के सच्चे अभिनेता दिलीप कुमार साहब करने वाले थे। मैंने सम्मानित महसूस किया था।

पुराने किस्से
इस फिल्म के साथ की किस्से जुड़े हैं इन्ही किस्सों में एक यह है कि यश चोपड़ा ने ‘विजय’ को अपनी बनाई सबसे कम पसंदीदा फिल्म माना था। फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर मिक्स रिव्यू मिले थे। इतना ही नहीं कई क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना करते हुए इसे यश चोपड़ा की ही पिछली अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार स्टार ‘त्रिशूल’ की रीमेक बताया था। लेकिन इस फोटो को शेयर करने के बाद एक बार फिर अनुपन ने अपनी पुरानी यादें ताजा की।