जब अमिताभ बच्चन संग वो सीन शूट कर खूब रोई थीं स्मिता पाटिल, इस बात का था पछतावा

HomeCinema

जब अमिताभ बच्चन संग वो सीन शूट कर खूब रोई थीं स्मिता पाटिल, इस बात का था पछतावा

80 के दशक में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐसा बोल्ड सीन दिया था, जो उस जमाने का सबसे हॉट सीन बन गया था। इस सीन में उनके साथ 12 साल छोटी एक्ट्रे

Khaali peeli- ओटीटी पर रिलीज होगी खाली पीली? अली अब्बास जफर ने बता डाली सच्चाई!
जब शाहरुख खान ने कहा अक्षय कुमार संग कभी काम नहीं कर सकता, बताई थी वजह
Ranbir Kapoor के बाद अब अलिया भट्ट हुईं कोरोना वायरस का शिकार, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

80 के दशक में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐसा बोल्ड सीन दिया था, जो उस जमाने का सबसे हॉट सीन बन गया था। इस सीन में उनके साथ 12 साल छोटी एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) थीं। स्मिता ने फिल्म में बोल्ड सीन दे तो दिया था, लेकिन वह रातभर रोती रही थीं। स्मिता के गंभीर इमेज से निकलकर सेक्सी और बोल्ड इमेज को देखकर दर्शक तो बहुत मजे लिए, लेकिन स्मिता को बहुत पछतावा हुआ था।

बाजार, अर्थ, आक्रोश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी सीरियस इमेज की पहचान बना चुकी स्मिता पाटिल ने साल 1982 में आई फिल्म नमक हलाल में बेहद बोल्ड सीन दिया था। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में बारिश में भीगते हुए स्मिता ने बेहद सेक्सी सीन फिल्माया था। फिल्म का गाना ‘आज रपट जाएं’ में दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत भाई थी।

इस गाने को करने के बाद स्मिता को बहुत पछतावा हुआ था और वह रात भर रोती रही थीं। बारिश में भीगते हुए अमिताभ और स्मिता के या सीन बेहद सेंसेशनल बन गया था। सीन शूट करने के बाद स्मिता सीधे घर पहुंचकर अपनी मां की गोद में जमकर रोई थीं।

इस बात की जानकारी जब अमिताभ बच्चन पता चली तो उन्होंने स्मिता को बहुत समझाया था। अमिताभ ने स्मिता से कहा था कि वह इस एक्ट से परेशान ना हों क्योंकि ये स्क्रिप्ट और गाने की डिमांड थी।

बिग बी के समझाने के बाद स्मिता वापस फिल्म की शूटिंग तो शुरू कीं, लेकिन उन्हें इस बात का पछतावा था कि उनकी सीरियस इमेज की छवि खराब हो गई। हालांकि, ये फिल्म जब हिट हुई तो स्मिता को अपने काम की तस्सली तो मिली, लेकिन दोबारा उन्होंने कभी ऐसे सीन न करने की कसम खा ली थी।

बता दें कि 13 दिसम्बर 1986 में अपने बच्चे को जन्म देने के दो हफ्ते बाद स्मिता की मौत हो गई थी। उन्हें इंफेक्शन हो गया था।