ग्लैमरस अवतार से सबके होश उड़ा रही हैं बालिका वधु Avika Gor,

HomeFashion

ग्लैमरस अवतार से सबके होश उड़ा रही हैं बालिका वधु Avika Gor,

टेलीविजन एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor)इन दिनों अपने नए फोटोशूट के चलते सुर्खियों में हैं. अविका का ये लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है और वह इसमें काफ

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी के फैशन से चकराए लोग, बोले- दो जींस पहनकर गर्मी नहीं लग रही बहन?
Anushka Sharma Photo: मां बनने के बाद बदल गया अनुष्का शर्मा का लुक, फोटो शेयर कर लिखा – ‘लाइट कैचर’
Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें,

टेलीविजन एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor)इन दिनों अपने नए फोटोशूट के चलते सुर्खियों में हैं. अविका का ये लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है और वह इसमें काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं.

24 साल की अविका टेलीविजन फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं. उन्हें सबसे पहले पहचान बालिका वधु में आनंदी के किरदार से मिली थी. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी. 2008 में आनंदी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इस टीवी सीरियल से कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

दो साल तक इस सीरियल में काम करने के बाद अविका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया. उन्होंने 2013 में आई टॉलीवुड फिल्म उय्यला जमपाला से साउथ में डेब्यू किया. उन्हें इसके लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का SIIMA अवॉर्ड मिला. इसके बाद वह कुछ और साउथ की फिल्मों में भी नज़र आईं.

इस दौरान अविका ने टेलीविजन का दामन नहीं छोड़ा और 2011 में शुरू हुआ ससुराल सिमर का शो में डबल रोल में नज़र आकर काफी पॉपुलैरिटी बटोरी. यह शो 2016 तक चला.

पिछले साल अविका अपने फिजिकल ट्रांसफार्मेशन के चलते सुर्खियों में थीं. उन्होंने अपने बढ़े हुए वजन को काफी कंट्रोल किया था और स्लिम ट्रिम दिखने लगी थीं.

अविका पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में थीं. वह रोडीज के एक्स-कंटेस्टेंट मिलिंद चांदवानी को डेट कर रही हैं..