कोरोना ने किया हॉलीवुड का भारी नुकसान, एक्सपर्ट बोले- इस घाटे की भरपाई असंभव

HomeTelevision

कोरोना ने किया हॉलीवुड का भारी नुकसान, एक्सपर्ट बोले- इस घाटे की भरपाई असंभव

  कोरोना वायरस के कहर से कोई भी नहीं क्षेत्र नहीं बच पा रहा है। जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था पर भी इसका गहरा असर पड़ा है, वहीं दूसरी ओर इस वायरस क

आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी का किया एलान, इस महीने लेंगे सात फेरे
Anupama के घर से धक्के मारकर निकाली जाएगी राखी, पाखी पर चढ़ेगा नंदिनी का पारा
The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद

 

कोरोना वायरस के कहर से कोई भी नहीं क्षेत्र नहीं बच पा रहा है। जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था पर भी इसका गहरा असर पड़ा है, वहीं दूसरी ओर इस वायरस के प्रकोप से फिल्म दुनिया को भी भारी डैमेज हो रहा है। कोरोना वायरस की हॉलीवुड की ऐसी हालत कर दी की, विशेषज्ञों की मानें तो हॉलीवुड शायद कभी भी इस नुकसान से उबर नहीं पाएगा। अगर कोरोना वायरस के डर से जुलाई महीने तक फिल्में रिलीज नहीं की गईं तो इससे फिल्म उद्योग कम से कम 12 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है।

रिसर्च फर्म मैगिड में वैश्विक मीडिया और मनोरंजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माइक ब्लोक्शम ने बताया कि इस संकट के कारण बॉक्स ऑफिस को कितना नुकसान होगा, इसका आंकड़ा लगाना असंभव है लेकिन कई मार्केटिंग और रिसर्च कंपनियों ने तीन महीने के बंद के दौरान कम से कम 12 बिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया है।

इन वजहें से हो रहा नुकसान

डिज्नी, नेटफ्लिक्स, यूनिवर्सल स्टूडियो और कई अन्य स्टूडियो ने कोरोना के कारण अपने अमेरिकी उत्पादन को रोक दिया है। जबकि हॉलीवुड के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस बाजार कहे जाने वाले चीन में 70 हजार से ज्यादा थिएटर्स बंद होने के कारण भी कलेक्शन पर असर पड़ रहा है। इसके साथ साथ कोरोना वायरस के चलते अचानक हर प्रोडक्शन हाउस और स्टूडियो ने फैसला किया कि वे अपनी फिल्में बाद में लॉन्च करेंगे।

कुछ आंकड़ों पर एक नजर

बता दें कि 24 से अधिक बड़े हॉलीवुड फिल्म इवेंट्स पोस्टपोन कर दिए गए हैं। 01 लाख 20 हजार क्रू जॉब्स का नुकसान हुआ और 05 लाख फ्रीलांसर्स की जॉब भी कोरोना के चलते गई। जबकि 26 अप्रैल को टेलीविजन क्राफ्ट अवॉर्ड्स और 17 मई को टीवी अवॉर्ड्स होने थे, जिन्हें कैंसल कर दिया गया है। आपको बता दें कि 74 साल के इतिहास में पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल को पोस्टपोन किया गया है। 500 से 800 करोड़ का नुकसान बॉलीवुड को भी कोरोना के चलते हो रहा है।