शाहिद कपूर की वजह से उनके जिम को BMC ने किया सील

HomeCinema

शाहिद कपूर की वजह से उनके जिम को BMC ने किया सील

  कोरोना वायरस के चलते धीरे धीरे वह सभी स्थान बंद कर दिए गए हैं जहां पर भीड़ होती है या फिर लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि

परेश रावल ने बताया-लोगों को क्यों देखनी चाहिए ‘हंगामा-2’, बोले-मीजान जाफरी लंबी रेस का घोड़ा है
सुशांत सिंह राजपूत का हाथ से लिखा नोट, मां के लिए इमोशनल कविता | Sushant Singh Rajput’s handwritten be aware for his mom after she handed away
सलमान ख़ान की फ़िल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की ताबड़तोड़ कमाई

 

कोरोना वायरस के चलते धीरे धीरे वह सभी स्थान बंद कर दिए गए हैं जहां पर भीड़ होती है या फिर लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इन जगहों पर लोगों की संख्या काफी ज्यादा होती है। ऐसा करने से संक्रमण से बचाव किया जा सकेगा। इसी बीच खबरों के बाजार में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शाहिद कपूर के जिम को सील कर दिया गया है।

जीम को किया गया सील

शाहिद के जिम बंद होने के बाद भी एक्टर शाहिद को उनकी पत्नी मीरा राजपूत के साथ जिम से लौटते देखा गया था। मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में देखा गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए बीएमसी ने कथित तौर पर जिम को सील कर दिया है। खबरों की माने तो शाहिद ने पत्नी मीरा के साथ एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में दो घंटे रहे थे। जिम को बंद करने के आदेश के बाद भी शाहिद और मीरा के लिए खोला गया था। लेकिन अब इस पर कार्रवाइ करते हुए बीएमसी ने इस जिम को सील कर दिया है। इस वाक्य के बाद से सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की काफी आलोचना हो रही है।

जर्सी की शूटिंग रूकी

रिपोर्ट में एच-वेस्ट वार्ड के सहायक नगर आयुक्त, विनायक विस्पुते के हवाले से कहा गया है कि ‘यदि व्यायामशालाएं राज्य के निर्देशों का पालन नहीं करती हैं, तो उन पर संबंधित धाराओं के तहत केस किया जाएगा और उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग को कोरोना के चलेत रोका हुआ है।