केआरके के खिलाफ ताशा हयात ने खोला मोर्चा, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बयां की आपबीती

HomeNews

केआरके के खिलाफ ताशा हयात ने खोला मोर्चा, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बयां की आपबीती

बॉलीवुड अभिनेता और खुद को नंबर 1 क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान के खिलाफ आगामी सिंगर और मॉडल ताशा हायात ने आरोप लगाए हैं। ताशा ने मुंबई के वर्सोवा प

क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
अमिताभ बच्चन ने शेयर की ‘जलसा’ के बाहर फैंस के साथ थ्रोबैक तस्वीरें, बोले- मशहूर होने का शौक नहीं

बॉलीवुड अभिनेता और खुद को नंबर 1 क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान के खिलाफ आगामी सिंगर और मॉडल ताशा हायात ने आरोप लगाए हैं। ताशा ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि कमाल आर खान ने उनपर जबरदस्ती करने की कोशिश की है। कमाल आर खान पर हाल ही में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने मानहानि का दावा ठोका था जिसके बाद उन्हें कोर्ट के काफी चक्कर लगाने पड़े। अब सलमान के बाद एक बार फिर से ताशा हयात ने कमाल आर खान पर आरोप लगाया है।

ताशा हयात पेशे से एक मॉडल और सिंगर हैं जिन्होने कमाल आर खान पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। उन्होने खास बातचीत में कहा, ‘जब मेरा गाना जरिया रिलीज हुआ था तो उस समय केआरके ने मेरे वीडियो पर अच्छा रिव्यू दिया था जो मुझे बहुत अच्छा लगा। उनके कई बार आग्रह करने पर मैंने उनसे मिलने के बारे में सोचा और उन्होने उसके बाद मुझे अपने बंगले में मिलने के लिए बुलाया। मैं उनके घर पहुंची तो उन्होने मुझे पूछा कि क्या मैं उनके रूम में उनसे मिलने आ सकती हूं’।

ताशा हयात ने उस वाक्ये का खुलासा करते हुए आगे बताया कि ‘उन्होने मुझसे पूछा कि मैं उनके लिए क्या कर सकती हूं। मैंने कहा मैं आपके लिए शो कर सकती और और फ्री में आपके किसी शो के लिए गा सकती हूं। उन्होने उसके बाद मुझे कहा कि इंडस्ट्री में लोग क्या हैं और उन्होने मुझे समझौता करने के लिए कहा। मैं जैसे ही वहां से जाने लगी उन्होने मेरा हाथ तेज से पकड़ लिया और मेरे साथ जबरदस्ती करने कि कोशिश की। उन्होने उसके बाद कहा कि वो मेरे लिए कुछ भी करेंगे और उसके बाद कोई मुझे किसी चीज के लिए मना नहीं करेगा।

लेकिन किसी न किसी तरह से मैं वहां से खुद को छुड़ाकर भागी और उसके बाद उन्होने मुझे गाली देकर  मेरे खिलाफ वीडियो बनाने की धमकी दी। उसके बाद मैंने उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मेरी खुद की एक इज्जत है और मैं हर बात मीडिया के सामने नहीं कह सकती। मैंने वर्सोवा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। मैंने इस बारे में अपने परिवार से बातचीत नहीं की है क्योंकि मैं एक रूढ़िवादी परिवार से हूं। मुझे अपनी सीमा पता है और मुझे पता है मैं क्या कर सकती हूं।

ताशा हयात ने खुलासा करते हुए बताया कि केआरके ने उन्हें फोन करके ब्लैकमेल किया। उन्होने कहा, ‘कमाल आर खान ने उन्हें अपने दुबई के नंबर से फोन किया और मिलने के लिए कहा। मुंबई में कई लड़कियां ऐसी हैं जो इस तरह की हरकतों का सामना करती हैं। मैं उन सबसे बस यही कहना चाहती हूं कि आप मजबूत बनो और किसी की धमकियों से मत डरो। उन्होने ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं बल्कि कई और लड़कियों के साथ भी किया है।

ताशा हयात ने कहा, ‘मुझे अपने देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हर किसी को यह हक है कि वो काम करके जिंदगी में कुछ हासिल करे। जब केआरके जैसे शैतान लोग ऐसी हरकत करते हैं तो इससे लोग टूट जाते हैं। उन्होने कईयों के साथ ऐसा किया है। मनोरंजन जगत में कुछ लोग अच्छे भी हैं। हमारा फर्ज है कि हम गंदगी को साफ करें। मैं हर लड़की को उम्मीद देना चाहती हूं कि आप अपनी मेहनत करते रहें और इस तरह के लोगों से न डरे। आपको सिर्फ आपकी प्रतिभा और मेहनत पर यकीन होना चाहिए। अगर वो चीज आपके लिए है तो आपके पास आएगी’।