कटरीना की इस बात को सुनते ही कार्तिक आर्यन ने छू लिए उनके पैर, वीडियो हो गया वायरल

HomeCinema

कटरीना की इस बात को सुनते ही कार्तिक आर्यन ने छू लिए उनके पैर, वीडियो हो गया वायरल

कटरीना की इस बात को सुनते ही कार्तिक आर्यन ने छू लिए उनके पैर, वीडियो हो गया वायरल बॉलीवुड के नए चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन बहुत कम समय म

तापसी पन्नू ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए नहीं दिया था ऑडिशन, ये थी वजह
महेश भट्ट ने किया ऐसा ट्वीट, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज-“SSR का मजाक उड़ाते हो, शर्मनाक” ट्रोल once more Mahesh Bhatt trolled for tweeting dying males put up social media name it shameful join with sushant singh rajput
जब Salman Khan को पता चली थी Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी की बात, कुछ ऐसा था रिएक्शन
कटरीना की इस बात को सुनते ही कार्तिक आर्यन ने छू लिए उनके पैर, वीडियो हो गया वायरल
बॉलीवुड के नए चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन बहुत कम समय में सबके दिलों पर छाने लगे हैं। लेकिन बुधवार को ऐसा मौका आया जिसे देख कर सब चौक गए। मुंबई में हुई आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे कार्तिक ने कटरीना कैफ के साथ ऐसा कुछ किया कि देखने वाले देखते रह गए और किसी को यकिन नहीं हुआ कि कार्तिक अपनी सीनियर एक्टर के साथ ऐसा कुछ कर सकते हैं। इस दिलचस्प मिजाज से फैंस और मीडिया का दिल जीत लिया।
कार्तिन ने छूए कटरीन के पैर
आइफा आयोजकों ने अवॉर्ड सेरेमनी की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस रखी थी  जिसमें कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और दीया मिर्जा शामिल हुई थीं। लेकिन जब प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई तो कटरीना ने मजाक में कहा कि कार्तिक आप लोगों से देरी के लिए माफी मांगना चाहते हैं। इस पर कार्तिक ने झुककर कटरीना के पैर छूए और कान पकड़ उठक-बैठक भी की। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी। कार्तिक ने कहा कि कल रणवीर ने सबके पैर छुए थे। आज मैं आपके पैर छू लेता हूं।
रणवीर ने मांगी थी अक्षय और अजय से माफी
आपको बता दें कि सोमवार को सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस दौरान रणवीर ने अक्षय कुमार और अजय देवगन के पैर छुए थे। बता दें कि रणवीर भी ट्रेलर लॉन्च में देरी से पहुंचे थे जिसके बाद उन्होंने पैर छूए थे। रणवीर का भी पैर छूते वीडियो वायरल हुआ था। इस दौरान भी कटरीना मौजूद थीं लेकिन रणवीर ने उनके पैर नहीं छुए थे।
कार्तिक और कटरीना का डांस
देरी से आने को लेकर अक्षय और अजय ने स्टेज पर मजाक करते हुए रणवीर की खिंचाई की तो उन्होंने उनके पैर छूकर सभी से माफी मांगी थी। बस यही वाक्या इस बार कार्तिक ने कैटरीना के साथ दोहराया। ईवेंट के दौरान कार्तिक और कटरीना ने लव आज कल के गाने पर डांस कर सबका मनोरंजन भी किया।