अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वनराज ने दिया समर को गिफ्ट, काव्या हुईं नाराज

HomeTelevision

अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, वनराज ने दिया समर को गिफ्ट, काव्या हुईं नाराज

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों हाईवोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अनुपमा (रुपाली गांगुली) और काव्या के बीच (मदालसा शर्म

Sunil Grover जानिए कहाँ हैं आज कल सुनील जी हाँ हम सबके चहेते गुत्थी
अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश होंगी Bigg Boss 15 की कंटेस्टेंट्स? मेकर्स ने इस सेलेब्स को भी किया अप्रोच
Karan Kundrra की एंट्री से बढ़ी Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रेटिंग, नम्बर 1 शो की गद्दी से उतरी Anupamaa

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों हाईवोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अनुपमा (रुपाली गांगुली) और काव्या के बीच (मदालसा शर्मा) तकरार चल रही है. एक तरफ काव्या परिवार के लोगों को अनुपमा के खिलाफ करने की कोशिशों में लगी है तो दूसरी तरफ अनुपमा अपनी सूझ-बूझ से चीजों को हैंडल कर रही हैं. इन सब के बीच अनुपमा के छोटे बेटे समर का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है.

घरवालों ने समर के लिए सरप्राइज बर्थडे प्लान किया है. समर के इस दिन को खास बनाने के लिए एक पार्टी की प्लानिंग की है. वनराज (सुधांशु पांडे) समर के लिए एक खास गिफ्ट भी लेकर आता है. वनराज समर को गिटार गिफ्ट में देता है. सभी मिलकर डांस करते हैं. लेकिन इस सब में काव्या वनराज से नाराज नजर आती है. क्योंकि वनराज समर को गिटार गिफ्ट में देता है और उससे डिस्कस भी नहीं करता है. काव्या को लगता है कि वनराज को अपने आने वाले बच्चों के लिए पैसे बचाने चाहिए.

वहीं दूसरी तरफ अनुपमा, बा से समर और नंदिनी के लिए रिश्ते के लिए मंजूरी मांगती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बा समर और नंदिनी की शादी के लिए हां करती हैं या नहीं. शो के नए एपिसोड्स में ह्यूज ड्रामा देखने को मिलेगा. एक तरफ काव्या वनराज के समर की तरफ बदलते रवैये से खुश नहीं है. दूसरी तरफ अगर बा समर और नंदिनी के रिश्ते के लिए हामी भर देती हैं तो आने वाले एपिसोड्स में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा.