हवा में दुपट्टा लहराते हुए माधुरी दीक्षित ने दिया ऐसे पोज, मिसेज नेने को देख लोग बोले- ‘हाय खूबसूरती की देवी

HomeFashion

हवा में दुपट्टा लहराते हुए माधुरी दीक्षित ने दिया ऐसे पोज, मिसेज नेने को देख लोग बोले- ‘हाय खूबसूरती की देवी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस हर बदलते दिन के साथ पहले से कहीं ज्यादा स

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी के फैशन से चकराए लोग, बोले- दो जींस पहनकर गर्मी नहीं लग रही बहन?
Janhvi Kapoor ने कॉपी किया कियारा आडवाणी का टॉपलेस फोटोशूट का पोज
Too Bored for the Weekend? Try Spicing up Your Weekend with These Activities

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस हर बदलते दिन के साथ पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश होती जा रही हैं। 50 पार करते ही जहां आधे से ज्यादा अभिनेत्रियां सिंपल साड़ियां, बेसिक सलवार-सूट्स को अपना फैशन बना लेती हैं, वहीं माधुरी का स्टाइल अभी भी काफी एक्सपेरिमेंटल और क्लासी है। माधुरी न केवल एक वर्सटाइल ड्रेसर हैं बल्कि कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ इंडियन से लेकर वेस्टर्न सिल्हूट्स पहनने की कला में भी वह माहिर हैं।

यही एक कारण भी है कि माधुरी के आगे बीटाउन की यंग एक्ट्रेसेस भी फीकी नजर आती हैं। ऐसा हम यूं ही नहीं बल्कि हाल-फिलहाल में एक्ट्रेस की एकदम नए लुक वाली तस्वीरें इस बात की गवाह हैं, जब मिसेज नेने की खूबसूरती देख हर कोई मुश्किल में पड़ गया।

दरअसल, माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज की भूमिका निभा रही हैं, जिसके चलते आए दिन अदाकारा की दिलकश लुक वाली फोटोज सामने आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हमें तब देखने को मिला, जब एक्ट्रेस मालदीव में अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद सीधा काम पर वापस आ गईं।

सोशल मीडिया पर शेयर्ड फोटोज में माधुरी को येलो कलर का घाघरा सेट पहने देखा जा सकता है, जिसमें एक्ट्रेस गजब की सुंदर लग रही हैं। इस घाघरा सेट में कटआउट स्लीव्स वाली चोली है, जिसके साथ A लाइन स्कर्ट को जोड़ा गया था। वहीं मैचिंग का दुपट्टा कहर ढाने के लिए काफी दिख रहा है।