स्टेज पर बेहोश हो जाएगी इमली, क्या बनने वाली है आदित्य के बच्चे की मां?

HomeTelevision

स्टेज पर बेहोश हो जाएगी इमली, क्या बनने वाली है आदित्य के बच्चे की मां?

सीरियल इमली (Imlie) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जब आदित्य ने उसे अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया है तो बाकी लोगों की नजर में वो पूरी त

Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan पर जमकर प्यार लुटाती हैं Jyoti Gauba, ऑनस्क्रीन रहता है 36 का आंकड़ा
Super Dancer से Shilpa Shetty की हुई छुट्टी, बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस स्टार ने छीना ताज
इमली को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ‘धोखा’, मालिनी उतारेगी चेहरे से नकाब

सीरियल इमली (Imlie) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जब आदित्य ने उसे अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया है तो बाकी लोगों की नजर में वो पूरी तरह से गिर चुकी है। आदित्य (Gashmeer Mahajani) की मां अपर्णा (Ritu Chuadhry) अब उससे सीधे मुंह बात भी नहीं करती है। दूसरी ओर मालिनी भी पगडंडिया पहुंच चुकी है और इमली (Sumbul Touqeer Khan) की मां ने अपने घर में बड़े ही प्यार और सत्कार के साथ उसका स्वागत किया है। मालिनी (Mayuri Deshmukh) यहां पर एक खास सिलसिले से आई हुई है। मालिनी को पता करना है कि आखिर इमली के पिता का नाम क्या है?

मालिनी को मीठी के साथ बात करते हुए देखकर इमली की नानी गुस्से में आग-बबूला हो जाएगी और वो मालिनी के सामने ही मीठी से बदतमीजी करेगी। इमली की नानी की नजर मालिनी के डायमंड इयररिंग्स पर जा पहुंचेगी और वो उसे मांगने की कोशिश करेगी। मीठी बीच में आकर सारी बात संभाल लेगी लेकिन वो मालिनी के तीखे सवाल से नहीं बच पाएगी। नानी के जाते ही मालिनी मीठी से कहेगी कि उन्होंने अकेले ही इमली की इतनी अच्छी परवरिश कैसे कर ली?

साथ ही मालिनी बिना झिझक के मीठी से इमली के बाप का नाम पूछ लेगी। मालिनी का सवाल सुनकर मीठी को धक्का लगेगा पगडंडिया से वापस आते हुए मालिनी को इमली के बाप का नाम पता चल जाएगा।

आदित्य की मां और ताई भले ही इमली को कोसती हो लेकिन इमली ही त्रिपाठी खानदान का नाम डुबने से बचाएगी। इमली सोसायटी के इवेंट में धमाकेदार परफॉर्मेंस देगी। यहीं पर कुछ ऐसा होगा कि हर किसी के होश उड़ जाएंगे। इमली स्टेज पर ही बेहोश हो जाएगी और अनुमान लगाया जा रहा है कि इमली जल्द ही कोई और झटका देने वाली है।