सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, स‍िद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

HomeNews

सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, स‍िद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

दिवंगत बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने सुशांत के दोस्‍त सिद्धार

सूरज पंचोली के कारण सुशांत सिंह राजपूत से नाराज थे सलमान खान!
Lockdown Mobile Hindi English Comedy  – मोबाइल को भी
मोहित रैना ने एक्ट्रेस सारा शर्मा सहित 4 के खिलाफ की FIR, दावा था- सुशांत की तरह करेंगे आत्महत्या

दिवंगत बॉलिवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने सुशांत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है।

सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में आया था जिसमें से पिठानी भी थे। सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस और हॉस्पिटल को फोन किया।

सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले हफ्ते ही सगाई की थी और फंक्‍शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसमें वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्‍होंने ‘जस्ट इंगेज्ड’, ‘नए सफर की शुरुआत’ जैसी चीजें कैप्‍शन में लिखी थीं।

सिद्धार्थ के अलावा सुशांत के एक और दोस्त सैमुअल हॉकिप ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। सैमुअल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्‍वीर शेयर की थी।