सनी देओल को ‘छोटे पापा’ कहकर बुलाती थीं ट्विंकल खन्ना, मां डिंपल कपाड़िया का एक्टर के साथ था ऐसा रिश्ता

HomeCinema

सनी देओल को ‘छोटे पापा’ कहकर बुलाती थीं ट्विंकल खन्ना, मां डिंपल कपाड़िया का एक्टर के साथ था ऐसा रिश्ता

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिलेशनशिप के चर्चे आजतक होते हैं. दोनों के रिलेशनशिप की वजह से एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना सनी देओ

नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide
Coolie No 1 के Trailer को देखकर गोविंदा का हुआ बुरा हाल, दर्शकों ने वरुण की एक्टिंग के लिए कह दी ये बात
सुशांत सिंह राजपूत का हाथ से लिखा नोट, मां के लिए इमोशनल कविता | Sushant Singh Rajput’s handwritten be aware for his mom after she handed away

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिलेशनशिप के चर्चे आजतक होते हैं. दोनों के रिलेशनशिप की वजह से एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना सनी देओल को छोटे पापा कहकर बुलाती थीं.

बॉलीवुड में रिश्तों का बनना-बिगड़ना आम बात है. किसी के साथ प्यार और किसी के साथ शादी के किस्से भी यहां पर खूब हैं. आज हम आपको ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस की लव स्टोरी में बताने जा रहे हैं जिसकी प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक आते-आते पूरी नहीं हो पाई और आखिरी में दोनों को अलग-अलग शख्स से शादी करनी पड़ी.

जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के चैंपियन सनी देओल और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी की. साल 2017 में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में दोनों एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर बैठे हुए दिखाई दिए थे. मीडिया में इसे लेकर काफी बातें हुईं.

खैर, हम इन दोनों की लव स्टोरी को शुरू से बताते हैं. सनी देओल ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी और 90वें के दशक के एक बड़े स्टार बन गए. उनके डायलॉग्स और लुक्स को लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि इस बीच सनी क लंदन की रहने वाली पूजा नाम की लड़की से शादी हो गई.

शादी के बाद सनी की लाइफ में डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई. डिंपल भी शादीशुदा और सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी थी. सनी और डिंपल ने पहली बार फिल्म ‘अर्जुन’ में काम किया था. फिल्म हिट होते के साथ ही उनकी जोड़ी भी हिट हो चुकी थी और इसके बाद दोनों ने ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’, ‘नरसिम्हा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी. इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बाद भी इस रिश्ते को निबा रहे हैं.