संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ के लिए नेटफ्लिक्स से की डील, बनाएंगे 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज

HomeCinema

संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ के लिए नेटफ्लिक्स से की डील, बनाएंगे 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर अपनी एक प्रोजेक्ट बनाने का ऐलान किया है. यह एक वेब सीरीज होगी. इस सीर

सुशांत राजपूत सुसाइड केस में मनोज तिवारी ने नेपोटिज्म को ठहराया जिम्मेदार, CM बोले-“किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा”sushant singh rajput suicide case BJP manoj tiwari chirag paswan calls for CBI investigation
Aarya Evaluation : गलत और कम गलत के बीच आर्या
जब ऐश्वर्या राय बच्चन के बैकग्राउंड डांसर बने थे सुशांत सिंह राजपूत Sushant singh rajput dance as Aishwarya rai bachchan Background dancer, Video viral

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर अपनी एक प्रोजेक्ट बनाने का ऐलान किया है. यह एक वेब सीरीज होगी. इस सीरीज का नाम ‘हीरामंडी’ होगा. हीरामंडी संजय लीला भंसाली का पैशन प्रोजेक्ट है.  इसके 7 एपिसोड होंगे. इसका पहला एपिसोड खुद संजय लीला भंसाली  डायरेक्टर करेंगे जबकि अन्य 6 एपिसोड विभु पुरी करेंगे.

ये वेब सीरीज आजादी से पहले के भारत के जिले हीरामंडी की वेश्याओं की कहानियों और छिपी सांस्कृतिक वास्तविकता पर आधारित होगी. यह कोठों में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति के बारे में एक सीरीज है. ये सीरीज संजय लीला भंसाली के ट्रेडमार्क बडे़ सेट, कई बड़े पात्र और सॉलफुल फंपोजिशन का वादा करती है.

‘हीरामंडी’ के बारे में संजय लीला भंसाली ने कहा, “हीरामंडी एक फिल्ममेकर के रूप में मेरी जर्नी में एक जरूरी मील का पत्थर है. यह एक एपिक है, जो लाहौर के दरबारियों पर आधारित अपनी तरह की पहली सीरीज है. यह एक महत्वाकांक्षी, भव्य और सर्वव्यापी सीरीज है; इसलिए मैं इसे बनाने के लिए नर्वस होने के साथ-साथ एक्साइटेड भी हूं.”

संजय लीला भंसाली ने आगे कहा,”मैं नेटफ्लिक्स के साथ अपनी साझेदारी और हीरामंडी को दुनिया भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं.

वहीं, आलिया भट्ट का कहना है कि वह हीरामंडी में कोई भी किरदार निभाने के लिए फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं. आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली से कहा है,”हीरामंडी में कोई भी रोल मुझे दे दीजिए और मैं इसे फ्री में करूंगी.

हालांकि संजय लीला भंसाली ने आलिया के इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है. पोर्टल से जुड़े ने कहा है,” ये अमिताभ बच्चन की तरह नहीं जिन्होंने ब्लैक के लिए फ्री में काम किया क्योंकि प्रोड्यूसर्स के पास पैसे नहीं थे. हीरामंडी का प्रोड्यूसर नेटफ्लिक्स है. इसमें काम करने वाले हर एक्टर को उसकी फीस मिलेगी.