IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर

HomeCinema

IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर

आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक प्रमुख अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर 3 मार्च से ही तलाश

इस वजह से खास है लता मंगेशकर की बचपन की ये तस्वीर, कहा- ‘यकीन नहीं होता 83 साल हो गए
Harman Baweja की इस एक गलती से टूटा था Priyanka Chopra का दिल, एक्टर ने खुद किया था खुलासा
15 साल की उम्र में Ayesha Takia बन गई थीं Brand Ambassador, लैदर जैकेट से करती हैं तौबा

आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक प्रमुख अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर 3 मार्च से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, उनके सहयोगियों और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे एवं तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को करोड़ों रुपये के हेरफेर का पता चला है. इसके बाद अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की मुसीबतें बढ़ गई हैं. गौरतलब है कि अनुराग कश्यप और उनके सहयोगियों ने मिलकर फैंटम फिल्म्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस खोला था जो अब बंद हो चुका है.

आयकर विभाग ने दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में फैंटम फिल्म्स से जुड़े 28 ठिकानों पर रेड मारी. इसके अलावा, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल, मधु मेंटेना और टैलेंट मैनेजमैंट कंपनी क्वान के कुछ अधिकारियों और एक अन्य टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनी के परिसरों पर भी छापेमारी की. आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक प्रमुख अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर 3 मार्च से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.