शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ को लेकर मुश्किल में अनुराग कश्यप, एक सीन को लेकर शिकायत दर्ज

HomeCinema

शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ को लेकर मुश्किल में अनुराग कश्यप, एक सीन को लेकर शिकायत दर्ज

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप 2020 में आई शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में चार कहानियां द

फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना को देख भड़क उठे थे धर्मेंद्र, नशे में मिला दिया था फिल्म निर्माता को फोन
‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर अर्जुन रामपाल ने खोली शैंपेन की बॉटल, कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीर
कार्तिक आर्यन के लिए कंगना रनौत का ट्वीट, लिखा- ‘पापा जो और नेपो गैंग से मेरी विनती है कि.

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप 2020 में आई शॉर्ट फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज़’ को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में चार कहानियां दिखाई गईं थीं जिसमें एक कहानी को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के एक सीन लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है..

ये शिकायत तब आई है जब ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गाइड लाइंस जारी कर दी है. इसी साल फरवरी में जारी नियमों के मुताबिक सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को दर्शकों की शिकायत दर्ज करने और उनका निवारण करने के लिए कहा गया है.

नेटफ्लिक्स इंडिया को इस मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ एक शिकायत मिली हैं. खबरों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने फिल्म के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है जिसमें एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला गर्भपात के बाद भ्रूण को खा जाती है.

शिकायत में कहा गया है कि फिल्म में इस सीन को दिखाए जाने की कोई जरुरत नहीं थी और अगर वो इसे दिखाना भी चाहते थे तो उन्हें ऐसी महिलाओं के लिए एक वॉर्निंग इश्यू करनी चाहिए थी जो इस तकलीफ से गुजर चुकी हैं.

दरअसल ‘घोस्ट स्टोरीज़’ एक एंथॉलजी हॉरर फिल्म हैं जिसमें 4 अलग स्टोरीज को जोड़कर दिखाया गया है. इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है, फिलहाल ये शिकायत नेटफ्लिक्स के ग्रीवेंस रिड्रेसल अधिकारी के पास दर्ज है. जिसका समाधान जल्द से जल्द करना होगा.