The Empire Trailer ये थी बाबर के भारत आने की वजह, कुणाल कपूर के करियर की सबसे बड़ी चुनौती

HomeCinema

The Empire Trailer ये थी बाबर के भारत आने की वजह, कुणाल कपूर के करियर की सबसे बड़ी चुनौती

कभी ओटीटी जी5 ने देसी कहानियों को कहने का बीड़ा उठाते हुए आज की पीढ़ी को बीते कल की बातें सुनाने का शानदार प्लान बनाया था लेकिन दूसरों की नकल के जाल म

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की ‘चेहरे’ अब इस तारीख़ को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
Inside Edge-2(Part 2) Trailer Vivek oberoi को देखने को एक्साइटेड हैं तो जानिए
जब ऐश्वर्या राय बच्चन के बैकग्राउंड डांसर बने थे सुशांत सिंह राजपूत Sushant singh rajput dance as Aishwarya rai bachchan Background dancer, Video viral

कभी ओटीटी जी5 ने देसी कहानियों को कहने का बीड़ा उठाते हुए आज की पीढ़ी को बीते कल की बातें सुनाने का शानदार प्लान बनाया था लेकिन दूसरों की नकल के जाल में उलझने के बाद देसी कहानियां इससे दूर हो रही हैं। ऐसी ही एक चर्चित कहानी है भारत में मुगलों के आगमन की। बाबर सिंधु नदी के इस पार क्यों आया? क्या ये उसके आक्रांता होने की पहली निशानी थी या कि वह वाकई अपने ही साम्राज्य में चारों तरफ से घिर चुका था? क्या उसने अपना तख्त बचाने के लिए अपनी बहन को अपने दुश्मन के हवाले कर दिया था? क्या है भारत में हमेशा एक आततायी के रूप में देखे गए बाबर की असली राम कहानी? ऐसे तमाम सवालों को समेटने और उनके जवाब तलाशने का बीड़ा अब उठाया है ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी आठ एपीसोड की मेगा बजट सीरीज ‘द एम्पायर’ में।

वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ का ट्रेलर शनिवार को जारी हुआ। ट्रेलर देखकर ये तो लगता है कि वाकई ये एक मेगा बजट सीरीज है। इससे ये भी साफ होता है कि ‘द एम्पायर’ बाबर के बाबर बनने के संघर्ष की कहानी है। एलेक्स रूदरफोर्ड के उपन्यास ‘एम्पायर ऑफ द मुगल: रेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित ये कहानी बाबर के बचपन से लेकर उस मोड़ तक की कहानी है जहां दिल्ली में आसीन लोधी वंश को ललकारने समरकंद का एक युवा सम्राट पहुंचता है। वह अपने इरादों का अलमबरदार है। और ट्रेलर के अलम बताते हैं कि कहानी में कुछ झलकियां धर्म के अनुसार बंटे समाज की भी देखने को मिलने वाली हैं।

कथानक के हिसाब से हिंदुस्तान में बाबर की कहानी देखने वालों की कमी नहीं है। साथ ही ध्यान यहां ये भी रखना होगा कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसे अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के हिसाब से तैयार किया है। भारत में भी इसे सात क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। रिलीज के 20 दिन पहले आया ट्रेलर कौतुक दिखाता है और दर्शकों में सीरीज के लिए उत्सुकता जगाने में सफल रहता है।

वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ से अभिनेता कुणाल कपूर ओटीटी पर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर समझ आता है कि बाबर का किरदार निभाने के लिए उन्होंने मेहनत भी काफी की है। इस मेहनत में कितने सफल वह हुए हैं, इसकी ताकीद सीरीज के होने पर ही होगी। ट्रेलर में सबसे आकर्षक जो चेहरा दिखता है वह है दृष्टि धामी का। वह भी डिजिटल दुनिया में लंबी छलांग लगाने की तैयारी में हैं और ट्रेलर में उनका आना उत्प्रेरक का काम करता है। डीनो मोरिया यहां विलेन के किरदार में हैं। शैबानी खान का उनका किरदार में हवस दिखती है। राहुल देव भी अपना असर छोड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। और, इन सारे किरदारों में सबसे मजबूत किरदार अगर किसी का दिखता है तो वह हैं शबाना आजमी। उनका परदे पर दिखना ही ट्रेलर को एक अलग आभा देने में सफल रहता है।

वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ का ट्रेलर तकनीकी रूप से उतना प्रभावित नहीं कर पाता है जितना इसके ऊपर खर्च बजट को लेकर इससे उम्मीद की जा सकती थी। ट्रेलर के अधिकतर दृश्य स्पेशल इफेक्ट्स के सहारे तैयार किए गए हैं और इनके प्रकाश संयोजन की असली परीक्षा इन दृश्यों को आंखों को रिझा पाने की होगी। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक और स्टंट कोरियाग्राफी ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों की याद दिलाते हैं। शो में कहानी के अलावा और नया क्या होगा, इसे देखने का इंतजार रहेगा।