शिव की भक्ति में डूबीं नागिन फेम मौनी रॉय, रुद्राभिषेक करते शेयर की तस्वीरें

HomeTelevision

शिव की भक्ति में डूबीं नागिन फेम मौनी रॉय, रुद्राभिषेक करते शेयर की तस्वीरें

नागिन फेम मौनी रॉय खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. आज महाशिवरात्रि के मौके पर मौनी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की

‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक ने जब की थी अविनाश सचदेव संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात
Bigg Boss 15: Karan Johar के होस्ट बनते ही भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुए मेकर्स, भड़के फैंस दी शो बायकॉट करने की धमकी
Khatron Ke Khiladi 11: पहले हफ्ते इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, स्टंट नहीं करने से रोहित शेट्टी भी भड़के

नागिन फेम मौनी रॉय खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. आज महाशिवरात्रि के मौके पर मौनी ने भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं मौनी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. मौनी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र लिखा है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.
मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे सपनों को नियति ने चाहा, मेरी सुबह सांझ को, मेरी एक और एक ही शिव. ओम ओम नम: शिवाय ओम.

आप तस्वीरों में देख सकते हैं मौनी भगवन शिव में लीन दिखाई दे रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. लोग तस्वीरों पर काफी प्रतिक्रियां भी दे रहे हैं. आपको बता दें मौनी टेलीविजन शो देवों के देव महादेव और नागिन में भगवान शिव की आराधना करती नजर आई थीं