विलेन बनकर तबाही मचाने वाले हैं ये 7 हीरो, अपकमिंग फिल्मों में दिखने वाला है खूंखार अंदाज

HomeCinema

विलेन बनकर तबाही मचाने वाले हैं ये 7 हीरो, अपकमिंग फिल्मों में दिखने वाला है खूंखार अंदाज

बॉलीवुड में इन दिनों कई कलाकार अपने कम्फर्ट से बाहर निकलकर चैलेंजिंग रोल साइन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आपको कई फिल्मों में हीरो की भूमिका निभा च

देव डी: अभय देओल से डायरेक्टर अनुराग कश्यप को हुई थी ये बड़ी दिक्कत, बातचीत कर दी बंद
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
अक्षय खन्ना का बदला अवतार देख दंग रह गए फैंस, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड में इन दिनों कई कलाकार अपने कम्फर्ट से बाहर निकलकर चैलेंजिंग रोल साइन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आपको कई फिल्मों में हीरो की भूमिका निभा चुके कलाकार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं।

जॉन को लेकर खबरें आई हैं कि वो विजय सलापति की फिल्म Thalapathy 65 में विलेन बनेंगे। साथ ही शाहरुख खान की पठान में भी वो कुछ इसी अंदाज में दिखेंगे।

कृष 4 को लेकर काफी लम्बे समय से खबरें आ रही हैं। हाल ही में सुनने में आया था कि फिल्म में ऋतिक का डबल रोल होने वाला है। ऋतिक फिल्म में हीरो और विलेन दोनों ही भूमिकायों में नजर आएंगे।

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार सुपरहिट फिल्म धूम (Dhoom) की अगली कड़ी में नजर आएंगे। धूम फ्रेन्चाइजी की अगली फिल्म (Dhoom 4) में अक्षय कुमार विलेन के रोल में दिखेंगे।

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) में अभिमन्यु सिंह विलेन बनकर खूब धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में दर्शकों को एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं।

खबरें आई थी कि सनी देओल फिल्म आंखें के सीक्वल में विलेन बनेंगे। फिलहाल तो अभी अनीज बज्मी की इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

इमरान हाशमी जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में विलेन की भूमिका अदा करने वाले हैं। इन दिनों इमरान जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं ताकि इस फिल्म में भाईजान को वो कड़ी टक्कर दे पाएं।