विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस को दिए बयान में मॉडल ने लगाए संगीन आरोप, बोलीं- उन्होंने मेरे कपड़े उतरवाकर जबरदस्ती वीडियो बनाई और धमकी दी

HomeNews

विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस को दिए बयान में मॉडल ने लगाए संगीन आरोप, बोलीं- उन्होंने मेरे कपड़े उतरवाकर जबरदस्ती वीडियो बनाई और धमकी दी

उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनकी पूर्व कर्मचारी ने ने उन पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने के

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज | Sushant Singh Rajput demise: Criticism filed towards Rhea Chakraborty in Bihar courtroom
बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have fun fathers day 2020 with stunning footage
सोनाक्षी सिन्हा के बाद इन स्टार्स ने भी कहा ट्विटर को अलविदा

उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनकी पूर्व कर्मचारी ने ने उन पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद हाल ही में 28 साल की एक मॉडल ने खुलासा किया है कि उल्लू ऐप में राज कुंद्रा की हॉटशॉट ऐप की तरह पोर्न वीडियोज डाली जाती है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल को दिए बयान में 28 साल की मॉडल ने बताया है कि विभु ने दबाव देकर उनके अंडरगार्मेंट्स उतरवाए और ऐप की कंट्री हेड अंजली रैना और विभु ने उनकी अश्लील पोज देत हुए वीडियोज और तस्वीरें लीं।

मॉडल ने अंबोली पुलिस की साइबर सेल को दिए बयान में कहा है, इस साल 18, 19 और 21 जून को मुझे अंधेरी वेस्ट में स्थित उल्लू डिजिटल के ऑफिस बुलाया गया था। वहां मुझे सुबह से देर शाम तक एक केबिन में बंद करके बैठाया गया। मुझे टॉइलेट जाने की भी अनुमति नहीं थी। विभु अग्रवाल और अंजली रैना ने मेरे सारे कपड़े उतरवाए, यहां तक कि मेरे अंडरगार्मेंट्स भी। फिर उन्होंने मुझे अपनी कंपनी उल्लू मर्चेंडाइस के अंडरगार्मेंट्स दिए, जिसमें उनका लोगो भी था। बाद में उन्होंने अश्लील पोज में मेरी तस्वीरें और वीडियोज लीं। उन्होंने कहा कि अगर मैं पुलिस में शिकायत करूंगी तो वो ये तस्वीरें वायरल कर देंगे।

शिकायत करने वाली मॉडल ने बयान में ये भी बताया है कि कई मौकों पर उनसे जबरदस्ती उल्लू डिजिटल ओन्ड ऐप ’लट्टू’ की पोर्न फिल्मों और पोडकास्ट के लिए वॉइसओवर करवाया गया। आरोप में मॉडल ने कहा, ये करने से इनकार करने पर विभु अग्रवाल ने पोर्नोग्राफी फिल्मों में काम करने के लिए दबाव बनाया और पोर्नोग्राफिक पोडकास्ट में मेरी आवाज इस्तेमाल की। उन्होंने मुझे आदमियों के साथ एडिटिंग रूम में बैठाकर क्वालिटी कंट्रोल के नाम पर पोर्न फिल्में दिखाईं। वहां बैठे आदमी पोर्न में दिखाई जा रहीं महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स पर भद्दे कमेंट्स कर रहे थे, मेरे साथ रोजाना ये हो रहा था।

शिकायत के दौरान मॉडल ने ये भी बताया है कि विभु डिमांड पूरी ना करने पर उन्हें स्टोररूम में बुलाकर नुकसान पहुंचाने और परिवार की छवि खराब करने की भी धमकी दी थी।

विभु अग्रवाल और उल्लू ऐप की कंट्री हेड अंजली रैना ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था। इस केस की सुनवाई 21 अगस्त को होने वाली है।