लाख दुआओं के बाद सई को आएगा होश, गुस्से में विराट की शक्ल देखने से भी कर देगी मना

HomeTelevision

लाख दुआओं के बाद सई को आएगा होश, गुस्से में विराट की शक्ल देखने से भी कर देगी मना

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि सई विराट की बातों से आहत होकर घर छोड़कर चली जाती है. विरा

पवित्र रिश्ता 2: मानव का रोल मिलने से डर गए थे शहीर शेख, बोले- लगा लोग तो मुझे स्वीकार ही नहीं करेंगे
पवनदीप संग लव एंगल पर अब अरुणिता ने दिया बयान, ‘कुछ चीज़ें सिर्फ मस्ती के लिए होती हैं’
Indian Idol 12: Sawai Bhatt या Nihal Tauro, Neha Kakkar को लिफाफा मिलते ही ये सिंगर होगा शो से बाहर!

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि सई विराट की बातों से आहत होकर घर छोड़कर चली जाती है. विराट पीछे-पीछे आता है. दोनों रास्ते में ही लड़ने लग जाते हैं और सई  का एक्सीडेंट हो जाता है. विराट आनन-फानन में सई को हॉस्पिटल लेकर जाता है जहां उसके घरवाले सई और अजिंक्य के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं और पाखी इस आग में घी डालने का काम करती है.

आज जब सभी घरवाले सई पर इल्जाम लगाएंगे तो मोहित तिलमिला जाएगा और सबको मना करेगा कि वो सई के बारे में गलत बातें ना बोलें. विराट सई की इस हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराता है. मोहित सई को लेकर बहुत इमोशनल हो जाता है और वो लगातार विराट को बुरा भला कहता है.

सई को देखने के लिए पुलकित हॉस्पिटल पहुंचता है. सई की हालत का जिम्मेदार पुलकित घरवालों को ठहराता है. पुलकित भी अजिंक्य और सई के रिश्ते की सच्चाई बताता है. वो कहता है कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. पुलकित विराट को जेल पहुंचाने की धमकी देता है. विराट गुस्से में खुद को चोट पहुंचाने लगता है.

कई घंटों बेहोश रहने के बाद सई को होश आ जाता है और वो पुलकित से बताती है कि वो विराट की बातों से अब भी कितनी आहत है. पुलकि सई को कहता है कि वो विराट से मिल ले लेकिन सई ऐसा करने से मना कर देती है.