‘नहीं बन सकती 20 साल की लड़की की मां’, एक्ट्रेस ने छोड़ा हिट शो

HomeTelevision

‘नहीं बन सकती 20 साल की लड़की की मां’, एक्ट्रेस ने छोड़ा हिट शो

टीवी सीरियल बैरिस्टर बाबू इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. खबर है कि शो में लीप लेने की तैयारी मेकर्स कर चुके हैं. साथ ही बड़ी बोंदिता के रूप में ए

Mann Kee Awaaz Pratigya 2 के सेट पर पहुंची Anupamaa की टीम, Pooja Gor-Arhaan Behl के संग दिखीं लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly
Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal
Shweta Tiwari ने टूटी शादियों पर बयां किया दर्द, बोलीं- ‘पलक ने मुझे पिटते हुए देखा’

टीवी सीरियल बैरिस्टर बाबू इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. खबर है कि शो में लीप लेने की तैयारी मेकर्स कर चुके हैं. साथ ही बड़ी बोंदिता के रूप में एक्ट्रेस आंचल साहू को चुन लिया गया है. हालांकि इस बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका भी लगा है. सीरियल बैरिस्टर बाबू में बोंदिता की आंटी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस खुशबू कमल ने शो को अलविदा कह दिया है.

इतना ही नहीं खुशबू कमल ने इस सीरियल को छोड़ने की वजह भी खुद ही बता दी है. खुशबू कमल का कहना है कि वह पर्दे पर 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं करना चाहती हैं. खुशबू कमल के शो छोड़ने के फैसले के बाद मेकर्स ने भी समस्या का हल निकाल लिया है. उन्होंने किसी अन्य एक्ट्रेस को इस रोल में कास्ट करने के बजाए खुशबू के किरदार को सीरियल में मारने का फैसला किया है.

खुशबू कमल ने कहा, ‘मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश थी. मुझे सुकून है कि मेकर्स इस बात को समझ पाएं कि मैं इसे क्यों छोड़ रही हूं. आज मेरी शूटिंग का आखिरी दिन है. मैं हर किसी को मिस करने वाली हूं. मैं यह शो इसलिए छोड़ रही हूं क्योंकि इसमें 8 से 9 साल का लीप आने वाला है. बोंदिता लंदन से लौटेगी और वो बड़ी हो जाएगी. मेरे किरदार के भी दो बच्चे होंगे, जो लीप के बाद बड़े हो जाएंगे.’

खुशबू कमल ने आगे कहा, ‘अब मैं 20 साल की लड़की की मां का रोल तो नहीं अदा करूंगी. मैं पर्दे पर ऐसे रोल निभाने में कम्फर्टेबल नहीं हूं. मेरे किरदार को इस शो में रिप्लेस नहीं किया जाएगा. मेकर्स ने फैसला लिया है कि मेरे किरदार को मरता हुआ दिखाया जाएगा. मुझे नहीं पता कि उसके आगे ये लोग क्या प्लान कर रहे हैं.’ बता दें कि सीरियल बैरिस्टर बाबू दर्शकों का फेवरेट है.