रुबीना दिलैक नहीं होंगी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

HomeTelevision

रुबीना दिलैक नहीं होंगी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रही हैं. इसके बाद से उनके ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं.

Happy Birthday Mahhi Vij: एक्टिंग से ज्यादा अपने बच्चों को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं माही विज, जानें उनके बारे में ये खास बातें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gangaur Special Episode: नायरा की तरह सज-संवर के आएगी सीरत, कार्तिक को नहीं होगा यकीन
‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर- भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रही हैं. इसके बाद से उनके ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं. स्टंट पर आधारित यह रियलिटी शो नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है. एक्टर्स को इस सीजन के लिए मेकर्स द्वारा अप्रोच किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक कोई भी नाम कन्फर्म नहीं हुआ है. रुबीना दिलैक ने खुद इस शो में शामिल न होने की वजह बताई है.

हाल ही में रुबीना दिलैक कलर्स चैनल के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आईं. इस दौरान उन्होंने फैन्स द्वारा पूछे कई सवालों के जवाब दिए. इसके अलावा फैन्स ने उनसे टीवी शो ‘शक्तिः अस्तित्व के अहसास की’ में वापसी को लेकर भी सवाल किए. रुबीना ने दोनों ही के बारे में बात करते हुए बताया कि इस साल वह खतरों के खिलाड़ी 11 में नहीं आ रही हैं, क्योंकि उन्होंने शक्ति सीरियल जो साइन कर लिया है.

रुबीना कहती हैं कि मैं सीरियल में अपनी पूरी जान लगाना चाहती हूं. बाकी की चीजें आप सभी के लिए सरप्राइज हैं, क्योंकि मुझे अपने फैन्स को सरप्राइज देने में मजा आता है.

रुबीना दिलैक ने अपने नाम ‘बिग बॉस 14’ की ट्रॉफी की. इसके बाद से ही वह सुर्खियों में आ गई हैं.