राज कुंद्रा के वकील का बयान, कहा, ‘उनकी फिल्में अभद्र, लेकिन एडल्ट नहीं’,

HomeNews

राज कुंद्रा के वकील का बयान, कहा, ‘उनकी फिल्में अभद्र, लेकिन एडल्ट नहीं’,

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों का कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें और उनके

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अक्षय कुमार के 25 करोड़ दान पर साधा निशाना
सुशांत सिंह राजपूत की 15 वर्षीय फैन ने की आत्महत्या | 15 12 months Outdated Lady Suicided Disturbed Over Sushant Singh Rajput’s Demise

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों का कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें और उनके पार्टनर रायन थार्प को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार के बाद राज कुंद्रा को अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मंगलवार की पेशी के दौरान राज कुंद्रा के वकील ने कोर्ट से कहा कि उनकी ओर की बनाई गई फिल्मों को एडल्ट कहना गलत होगा।

वकील ने कोर्ट से कहा है कि राज कुंद्रा और रायन थार्प की ओर से बनाई गई फिल्मों को एडल्ट कहना सही नहीं है। इनकी फिल्मों को अभद्र कहा जा सकता है लेकिन एडल्ट नहीं। राज कुंद्रा के वकील ने इलेक्ट्रॉनिक रूप से अश्लील कंटेंट भेजने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 ए के आवेदन पर भी आपत्ति जताई है। वकील ने आगे कहा है कि पुलिस इन दिनों जिन वेब शो की जांच कर रही उसको अश्लील कंटेंट बता रही है, जबकि इसे एडल्ट कंटेंट में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।

राज कुंद्रा की गिरफ्तार पर भी उनके वकील ने कोर्ट में आपत्ति जताई है। वकील ने कहा कि उनक क्लाइंट की गिरफ्तारी तब होनी थी जब उनके बिना जांच आगे नहीं हो सकती थी, लेकिन इस केस में गिरफ्तारी के बाद उनकी जांच की जा रही है। राज कुंद्रा के वकील के अनुसार उनकी गिरफ्तारी कानून के दायरे में नहीं हुई है। इससे पहले मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने अश्लील फिल्मों से राज कुंद्रा की होने वाली कमाई के बारे में बताया है।

ज्वाइंट कमिश्नर के मुताबिक अश्लील फिल्मों के कारोबार बढ़ने से राज कुंद्रा को रोजाना लाखों की कमाई होती थी। शुरुआत में राज कुंद्रा हर दिन 2-3 लाख रुपये कमाते थे। बाद में यह कमाई बढ़कर 6-8 लाख रुपये प्रतिदिन हो गई थी। ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने कहा, ‘वित्तीय लेनदेन के दस्तावेज हजारों में हैं। हम सटीक आय जानने के लिए विवरण का विश्लेषण कर रहे हैं। इसे उनकी अपराध की आय के रूप में माना जाएगा। अब तक, हमने अलग-अलग बैंक खातों में 7.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। वहीं एप हॉटशॉट्स को एप्पल और गुगल प्लेस्टोर दोनों जगह से हटा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान कई हॉटशॉट्स फिल्में, वीडियो क्लिप, व्हाट्सएप चैट आदि जैसे आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं।

राज कुंद्रा मोबाइल एप हॉटशॉट्स के जरिए अश्लील फिल्मों को संचालन करते थे। इस एप को उन्होंने इंग्लैंड की एक कंपनी को बेच दिया था। इस कंपनी को उनके बहनोई प्रदीप बक्शी चलाते थे। पुलिस के अनुसार राज कुंद्रा ने साल 2019 में अपनी एप हॉटशॉट्स को इंग्लैंड की कंपनी बहनोई प्रदीप बक्शी बेच दिया था। प्रदीप बक्शी की कंपनी का नाम केनरिन प्राइवेट लिमिटेड (Kenrin Pvt Ltd) था, लेकिन हॉटशॉट्स पर चलने वाले कंटेंट को मुंबई से संचालित किया जाता था।