राखी ने शाह परिवार को बेइज्जत करने के लिए चली चाल, काव्या और वनराज के रिश्तों में आई दरार

HomeTelevision

राखी ने शाह परिवार को बेइज्जत करने के लिए चली चाल, काव्या और वनराज के रिश्तों में आई दरार

स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा के पिछले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में कई परेशानियां चल रही है। अनुपमा ने वनराज और काव्या को अपनी डांस एकेडमी में कैफे

‘क्या आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा?’, फैन ने पूछा तो कपिल शर्मा ने खुद का ही उड़ाया मजाक
Imlie: आदित्य को भुलाकर दूसरी शादी रचाएगी मालिनी, इमली की सौतन बनते ही जिंदगी में आगे बढ़ाएगी अपने कदम
Bigg boss 13 यहाँ लोगों को सच के नाम पर न्यूज़ एंकर्स की तरह चिल्लाते

स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा के पिछले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में कई परेशानियां चल रही है। अनुपमा ने वनराज और काव्या को अपनी डांस एकेडमी में कैफे चलाने की जगह दे दी है। अब राखी दवे और काव्या कैफे के पैंफलेट बांटने पर पूरा शाह परिवार को बेइज्जत कर रही थीं।

अनुपमा कैफे जाने से साफ इंकार कर देगी।  वह कहती हैं कि उसकी हाउसवाइफ के लिए डांस क्लासेस है। तभी कैफे में एक कस्टमर आता है जो अनुपमा द्वारा बनाई गई कीटो सैंडविच ऑर्डर करता है। अनुपमा की गैरहाजरी में बा सैंडविच बनाती हैं। वह कहती हैं कि अनुपमा ने उन्हें सैंडविच बनाना सिखाया है ताकि कस्टमर अगर आए तो वह उसे दे दें

राखी इसके बाद अचानक से कैफे में विजिट करती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने कुछ कस्टमर भेजे थे। ये सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। बाद में, वह वनराज को पैसे की मदद की पेशकश करती है। वनराज साफ मना कर देता है लेकिन, काव्या तुरंत मदद को स्वीकार कर लेती हैं। राखी ये सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनकी बेटी किंजल घर को बिना किसी अपराधबोध के छोड़कर चले जाए।

काव्या द्वारा जल्दबाजी में लिए गए इस एक्शन से वनराज और उसके रिश्ते में खटास आने  लगती है। अब देखना होगा कि राखी का प्लान कामयाब होता है या नहीं।

अनुपमा में एक नई एंट्री होने जा रही है। सुनीता राय स्टार प्लस के शो अनुपमा में एंट्री करती नजर आएंगी। सुनीता को बाय बाय जैसे प्रोजेक्ट में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।