कपिल शर्मा फिर से बनने वाले हैं पिता, बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी चतरथ

HomeTelevision

कपिल शर्मा फिर से बनने वाले हैं पिता, बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी चतरथ

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट

13 सालों बाद श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी की बेटी पलक से हुई मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
Indian Idol 12 : जिंदगी के पहले ऑडिशन की राजेश खन्ना ने करवाई थी रिहर्सल, फिर भी नहीं बना जितेंद्र का काम
Imlie: आदित्य और इमली को अकेला छोड़कर मस्ती करता दिखा मनमौजी परिवार, सारा ड्रामा भुलाकर दिए पोज

कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि अभी तक कपिल शर्मा या फिर गिन्नी चतरथ ने आधिकारिक रूप से इसका एलान नहीं किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। कपिल की मां गिन्नी की देखभाल के लिए अमृतसर से मुंबई आ चुकी हैं। पिछले दिनों कपिल अमृतसर गए हुए थे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर से तस्वीर भी पोस्ट की थी।

गिन्नी के प्रेग्नेंट होने के कयास तब से लगाए जा रहे हैं जब कॉमेडियन भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। करवा चौथ के मौके पर साझा किए गए इस वीडियो में गिन्नी का बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि गिन्नी कैमरा देखते ही सामने आने से बचती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का हैवी सलवार सूट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने दुपट्टा ले रखा है।

कपिल ने दिवाली के मौके पर एक फैमिली फोटो साझा की थी जिसमें गिन्नी कुर्सी के पीछे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस वजह से उनका बेबी बंप छुप गया था। बता दें कि 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया। जल्द ही उनकी बेटी एक साल की हो जाएंगी।