रणवीर शौरी को कंगना रनौत का मेल वर्जन बताया, ‘बेवकूफ’ ऐक्‍टर ने ली ट्रोल की तगड़ी मौज

HomeCinema

रणवीर शौरी को कंगना रनौत का मेल वर्जन बताया, ‘बेवकूफ’ ऐक्‍टर ने ली ट्रोल की तगड़ी मौज

बॉलिवुड ऐक्‍टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) भले ही चुनिंदा फिल्‍मों में नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक

सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 %, trending on high
धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral
विद्युत जामवाल ने अपनी तस्वीर के साथ लिखी ऐसी बात, सिद्धार्थ शुक्ला सुधारने लगे उनकी अंग्रेजी

बॉलिवुड ऐक्‍टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) भले ही चुनिंदा फिल्‍मों में नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहते हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक ट्विटर यूजर को मजेदार जवाब दिया जिसने उन्‍हें ‘कंगना रनौत का मेल वर्जन’ (Male Version Of Kangana Ranaut) बताया।

दरअसल, रणवीर ने राहुल गांधी की तारीफ में ट्वीट किया था जिन्‍होंने कोरोना को देखते हुए अपनी चुनावी रैलियां कैंसल कर दीं। इस पर एक ट्विटर यूजर ने ऐक्‍टर को रिप्‍लाई किया, ‘आप कुछ नहीं, बस कंगना रनौत के मेल वर्जन हैं। बेवकूफ।

इस पर जवाब देते हुए रणवीर ने अक्षय कुमार का मजेदार वायरल GIF शेयर किया जिसमें वह कहते नजर आते हैं, ‘तेरी जली ना?’ अब उनके इस जवाब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणवीर अब सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर’ सीरीज के तीसरे इंस्‍टॉलमेंट नजर आ सकते हैं। ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे और यह पहला मौका होगा जब इमरान और सलमान स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करेंगे।