रणबीर कपूर की ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘कर्मा’ समेत, ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स पर फिल्माई गईं बेहतरीन शॉर्ट फिल्में

HomeCinema

रणबीर कपूर की ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘कर्मा’ समेत, ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स पर फिल्माई गईं बेहतरीन शॉर्ट फिल्में

बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर रणबीर कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से साल 2007 में की थी, लेकिन ये कम ही लोग जानत

80 के दशक में हर डायरेक्टर की पहली पसंद था ये एक्टर, परिवार ने छोड़ा तो रहा पागलखाने में, अब गुमनाम
क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case
कंगना रनौत का मजाक उड़ाना करण पटेल को पड़ा भारी, नाराज रंगोली चंदेल ने एक्टर को कहा-धरती का बोझ

बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर रणबीर कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से साल 2007 में की थी, लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि इससे पहले ही एक्टर शॉर्ट फिल्म कर्मा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का नमूना पेश कर चुके हैं। जी हां, रणबीर कपूर ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 की शॉर्ट फिल्म कर्मा से की थी जिसे स्टूडेंट ऑस्कर में बेस्ट शॉर्ट फिल्म केटेगरी के लिए नॉमिनेशन भी मिल चुका है। बीआर चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक ऐसे लाचार पिता की कहानी है जिसका बेटा फांसी पर चढ़ने वाला है। रणबीर कपूर से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जरा नजर डालिए इन फिल्मों पर-

विद्या बालन स्टारर फिल्म नटखट एक मां और उसके बेटे की कहानी है। इस फिल्म को साल 2021 के ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट शॉर्ट फिल्म केटेगरी में नॉमिनेशन मिल चुका है। रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनी इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन श्याम व्यास ने किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक मां अपने बेटे को जेंडर इक्वालिटी का पाठ पढ़ाती है।

कहानी फिल्म के निर्देशक सुजोय घोष के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म अहल्या एक बेहतरीन कहानी है। 14 मिनट की इस फिल्म का अंत हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था। फिल्म में राधिका आप्टे, बंगाली एक्टर सौमित्रा चटर्जी और तोता रॉय चौधरी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

नसीरुद्दीन शाह, शेरनाज पटेल, नवीन कस्तूरिया और श्वेता प्रसाद स्टारर ये शॉर्ट फिल्म प्यार, बिछड़ने और दोबारा मिलने की दो खूबसूरत कहानियां है। फिल्म को कोलकाता के एक केफे में तैयार किया गया है जिसे अभिराज बोस ने निर्देशित किया है। 13 मिनट की ये शॉर्ट फिल्म दर्शकों एक भरपूर मनोरंजन देती है।