मोहित रैना ने एक्ट्रेस सारा शर्मा सहित 4 के खिलाफ की FIR, दावा था- सुशांत की तरह करेंगे आत्महत्या

HomeNews

मोहित रैना ने एक्ट्रेस सारा शर्मा सहित 4 के खिलाफ की FIR, दावा था- सुशांत की तरह करेंगे आत्महत्या

देवों के देव’ सीरियल के अभिनेता मोहित रैना ने अभिनेत्री सारा शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराई है। कुछ दि

When Sushmita Sen’s boyfriend Rohman Scarf carried out for her workforce on units of Aarya. Watch – bollywood
नागिन four के फाइनल एपिसोड की शूटिंग करेंगी रश्मि देसाई!
कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut

देवों के देव’ सीरियल के अभिनेता मोहित रैना ने अभिनेत्री सारा शर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराई है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट सामने आए जिनमें कहा गया था कि मोहित रैना की जान को खतरा है। सारा शर्मा खुद को मोहित रैना की शुभचिंतक बताती हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘मोहित बचाओ’ कैंपेन शुरू किया था।

सारा का दावा था कि मोहित की हालत भी सुशांत सिंह राजपूत के जैसे हो सकती है और वो खुद को खत्म कर सकते हैं। जिसके बाद मोहित और उनका परिवार आगे आया और कहा कि वो बिल्कुट फिट और ठीक हैं। इस घटना के बाद मोहित मुंबई के बोरिवली कोर्ट पहुंचे थे कोर्ट के आदेश के बाद उनकी शिकायत दर्ज की गई।

मोहित ने सारा शर्मा और उनके तीन दोस्तों प्रवीण शर्मा, आशीव शर्मा और मिथिलेश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धमकाने, पुलिस को गलत जानकारी देने और फिरौती मांगने का केस किया है।

मोहित रैना ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि फिलहाल मैं कानूनी लड़ाई लड़ रहा हूं। इस मामले में मैंने एफआईआर दर्ज करवा दी है। मामला अभी बॉम्बे हाईकोर्ट में हैं इसलिए मैं इसके बारे में और अधिक जानकारी नहीं दे पाऊंगा। मैं आप सभी के समर्थन और धैर्य के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

मोहित रैना ने 2005 में ‘मेहर’ से अभिनय में डेब्यू किया था। उन्हें टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से लोकप्रियता मिली। इसके अलावा उन्होंने ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में राजा अशोक का किरदार निभाया। मोहित ने दीया मिर्जा के साथ वेब सीरीज ‘काफिर’ के साथ डिजिटल डेब्यू किया। सारा शर्मा की बात करें तो वो एक अभिनेत्री हैं। उन्होंने ज्यादातर तेलुगू फिल्में की हैं।