‘मैडी’ से ‘मनु भैया’ तक इन किरदारों में हिट रहे आर माधवन, जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

HomeLife Style

‘मैडी’ से ‘मनु भैया’ तक इन किरदारों में हिट रहे आर माधवन, जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने बॉलीवुड और तमिल की कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। 1 जून 1970 को जमशेदपुर में जन्में आर

Nawazuddin Siddiqui Birthday: चौकीदारी की फिर ‘चोरी’ और फिर ‘मुखबिरी’..ऐसे बदली किस्मत, आज फिल्मी दुनिया पर राज, इतनी संपत्ति और.
‘गुत्थी’ बनकर घर-घर में मशहूर हुए सुनील ग्रोवर, कभी कमाते थे महीने का 500 रुपया
Mika Singh की कुल संपत्ति जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका! करोड़ों में Net Worth, जानें Income-Cars Collection.

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने बॉलीवुड और तमिल की कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। 1 जून 1970 को जमशेदपुर में जन्में आर माधवन को इंडस्ट्री में कई तरह के नाम से बुलाया जाता है। माधवन का पूरा नाम रंगनाथन माधवन है लेकिन उन्हें मैडी, मैडी भाईजान, मैडी चेट्टा, मैडी अन्ना के नाम से भी जानते हैं। माधवन ने मुंबई के के सी कॉलेज से पब्लिक स्पीकिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने एक शिक्षक के रूप में कोल्हापुर में काम किया।

माधवन का नाम इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में भी शामिल है जो विवाद से खुद को दूर रखते हैं। उनके अभिनय के साथ साथ उनके तेज दिमाग की भी काफी तारीफ होती है। हाल ही में माधवन ने अपने फैंस को जन्मदिन की पहले ही बधाई दे देने के लिए शुक्रिया कहा। माधवन ने बताया है कि वो अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से करीबी लोगों के साथ मनाएंगे। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कुछ खास बातें।

माधवन यानि मैडी ने अपने करियर की शुरूआत एक चंदन पाउडर के विज्ञापन से की थी। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले ‘बेनेगी अपनी बात’, ‘तोल मोल के बोल’ और ‘घर जमाई’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया था। उन्हें मणि रत्नम की फिल्म ‘ईरुवर’ से तमिल सिनेमा में पहचान मिली थी। ये बात कम लोग जानते हैं कि मणि रत्नम ने पहले राउंड में मैडी को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि उन्होंने ही मैडी को पहला बड़ा ब्रेक दिया था ‘अलायिपुथे’ से। इसके बाद मैडी ने मणि रत्ननम की कई फिल्मों में काम किया।

माधवन ने बॉलीवुड फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ में कैमियो रोल से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से। इस फिल्म में उन्होंने मैडी नाम के एक अवारा लड़के का किरदार निभाया था। फिल्म में दीया मिर्जा और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में दीया और मैडी की केमेस्ट्री बहुत पसंद की गई थी।

इसके बाद माधवन बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनें। उन्होंने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में अहम किरदार निभाया। इसके अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म
3 इडियट्स’ से उन्होंने अपार सफलता अपने नाम की। इन फिल्मों के अलावा मैडी आनंद एल राय की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में भी नजर आए। इस फिल्म की बंपर सफलता ने मैडी को और भी हिट स्टार बना दिया।इनके अलावा मैडी ‘देल्ही हाइट्स’, ‘आर्या’, ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘सिंकदर’ जैसी फिल्मों में काम किया।

माधवन की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1999 में उन्होंने सरीता बिर्जे से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है। माधवन सामाजिक सेवा में भी लीन रहते हैं। उन्हें फिल्मों में अभिनय के लिए चार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ और तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ जल्द रिलीज होने वाली है।