बॉलीवुड सितारों का कमबैक:शाहरुख खान, फरदीन खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, 2021 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं ये पॉपुलर स्टार्स

HomeCinema

बॉलीवुड सितारों का कमबैक:शाहरुख खान, फरदीन खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, 2021 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं ये पॉपुलर स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों कई बड़े चेहरे गायब हैं। कुछ सितारें ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त होने के बाद पर्दे से दूर

पठान के सेट पर नजर आईं दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान संग फिल्म में जमेगी जोड़ी
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers
इस अभिनेता ने अक्षय कुमार के खिलाफ किया ट्वीट, लिखा- ‘उनके पास अगले दो-तीन साल ही बाकी हैं.

बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों कई बड़े चेहरे गायब हैं। कुछ सितारें ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त होने के बाद पर्दे से दूर हैं तो कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद बड़े कमबैक के इंतजार में हैं। लेकिन अब साल 2021 में ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि इस साल कई पॉपुलर स्टार्स बड़ी फिल्मों से दोबारा फैंस को अपनी झलक दिखाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन से सितारे इस साल करेंगे कमबैक-

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आखिरी बार अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में नजर आए थे। 2018 की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई थी जिसके बाद से ही एक्टर एक्टिंग से ज्यादा प्रोडक्शन में नजर आ रहे थे। मगर अब शाहरुख की फिल्म पठान और स्पाई यूनिवर्स इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके साथ एक्टर एट ली और राजकुमार हिरानी की फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं उर्मिला मातोंडकर 12 साल बाद फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कन्फर्म किया है कि वो 2021 में एक्टिंग कमबैक करने वाली हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस ने ईएमआई फिल्म में लीड रोल निभाया था जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस 2018 की फिल्म ब्लैकमेल में एक डांस नंबर बेवफा ब्यूटी करती दिखी थीं।

साल 2014 की फ्लॉप फिल्म डिशक्याऊं में नजर आने के बाद जल्द ही शिल्पा अपना बड़ा कमबैक करने वाली हैं। एक्ट्रेस परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनिता सुभाष स्टारर कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 से वापसी कर रही हैं जो इसी साल रिलीज होने वाली है।