बचपन में ही इन सितारों ने मारी फिल्मों में एंट्री, कुछ तो अब लाइमलाइट से दूर भी हो गए

HomeCinema

बचपन में ही इन सितारों ने मारी फिल्मों में एंट्री, कुछ तो अब लाइमलाइट से दूर भी हो गए

फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जहां कौन कब किसकी जगह ले लेता है, किसी को खबर नहीं होती। कोई रातों-रात यहां स्टार बन जाता है, तो वही कोई  यहां पर एक सुपरहि

दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse
क्‍या होगी Krrish 4 की कहानी? कृष्‍णा के बेटे का क्‍या हुआ? जानिए ‘कृष’ के बारे में सबकुछ

फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जहां कौन कब किसकी जगह ले लेता है, किसी को खबर नहीं होती। कोई रातों-रात यहां स्टार बन जाता है, तो वही कोई  यहां पर एक सुपरहिट फिल्म देकर गायब हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही जुड़े कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा था और आज भी वो फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। हालांकि बचपन में अपनी पढ़ाई  की वजह से कई सितारों ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी और वो वापस कभी नहीं मुड़े। लेकिन इन्ही में से कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म जगत में बचपन में काम किया और आज इंडस्ट्री का वो बड़ा नाम हैं।

ऋषि कपूर से लेकर ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और कई फिल्मी सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बाल-कलाकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। आज के समय में इन्हीं कलाकारों में से कई सितारे सुपरस्टार बनकर  उभरे तो वही कुछ बचपन में अच्छी फिल्में देने के बाद ऐसे गायब हुए कि आज वह सिर्फ लोगों की यादों में हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन से कलाकार और उनके बच्चें इस लिस्ट में शामिल हैं।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की चार साल की बेटी अल्लू अरहा एक्ट्रेस समांथा रूथ संग इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह आने वाले प्रोजेक्ट ‘शकुंतलम’ में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल  मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें अपनी बेटी के डेब्यू पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

उर्मिला मातोंडकर जब भी फिल्मी परदे पर आती थीं तो प्रशंसक अपना दिल थाम लेते थे। उन्होंने सत्या, पिंजर और भूत जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की उर्मिला ने केवल तीन वर्ष की कम उम्र में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बचपन में कई फिल्में की। लेकिन साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ को बाल-कलाकार के रूप में उनकी सबसे यादगार फिल्म माना जाता है।

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी और बहुत ही कम समय में उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खुद की एक अलग पहचान बनाई। आज आलिया बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि आलिया 1999 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ में प्रीती जिंटा के बचपन की भूमिका निभा चुकी हैं।

डिंपल कपाडिया के अपोजिट फिल्म ‘बॉबी’ में काम करके ऋषि कपूर के लाखों लोगों का दिल जीता। लेकिन दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत बाल-कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में साल 1970 में बाल-कलाकार के तौर पर काम किया जिसके लिए उन्हें  बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया।

संजय दत्त ने युवावस्था में अपनी शुरुआत फिल्म रॉकी से की थी। लेकिन ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि संजय दत्त ने साल 1971 में आई फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में बाल-कलाकार के रूप में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने कवाली सिंगर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके पिता सुनील दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में थे।