प्रिंस चार्मिंग नहीं Sanya Malhotra को है ऐसे दूल्हे की तलाश, कहा- अगर आप हैं तो कॉल कीजिए

HomeLife Style

प्रिंस चार्मिंग नहीं Sanya Malhotra को है ऐसे दूल्हे की तलाश, कहा- अगर आप हैं तो कॉल कीजिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है. साल 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म दंगल (Da

Ranbir Kapoor-Katrina Kaif से लेकर Kareena kapoor-Saif Ali Khan तक, लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं ये बॉलीवुड कपल्स
खुल गया प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां, परोसे गए डोसा-पकौड़े-नान जैसे भारतीय व्यंजन
Sunil Grover : रोते हुए को भी हँसाने का हुनर रखते हैं यह कलाकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है. साल 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म दंगल (Dangal) से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाली सान्या ने महज 4-5 साल में काफी नाम कमाया है. सान्या ने ऑफ द बीट फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म में अपने अभिनय के दम पर वो लोकप्रियता कमाई है जिसमें नए कलाकारों को काफी वक्त लग जाता है.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सान्या (Sanya Malhotra) खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जानी जाती हैं.उन्होंने शादी को लेकर अपने विचार साझा किए. सान्या से जब पूछा गया कि वह किस तरह अपने लाइफ पार्टनर का चुनाव करेंगी तो उन्होंने कहा कि कोई भी चलेगा. एक्ट्रेस हंसीं और कहा कि ये बहुत निजी सवाल है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता.

सान्या (Sanya Malhotra) ने कहा, ‘मैं सिंगल हूं और मैं तैयार हूं. मैं अपने दोस्तों से पूछती रहती हूं, कि मुझे क्या करना चाहिए और वो मुझसे कहते हैं कि तुम्हें बस खुलकर सामने आना है. और मुझे ये बात एक दम समझ में नहीं आती. मुझे इससे करना क्या है? मैंने कोई नियम तय नहीं कर रखे हैं कि मेरे लाइफ पार्टनर को कैसा होना चाहिए. कोई भी मिल जाए, चलेगा.’

हालांकि सान्या (Sanya Malhotra) ने ये बात मजाक में कही थी और इसके बाद वह हंसीं भी. सान्या ने कहा, ‘मजाक अपनी जगह है लेकिन उसे एक अच्छा इंसान होना चाहिए मानसिक तौर पर, और आध्यात्मित रूप से जागा हुआ, और मुझे बहुत खुशी होगी यदि हमारी सोच मेल खाती हो.’ सान्या ने कहा कि आप यदि ऐसे हैं तो मुझे कॉल कीजिए.