प्राची देसाई को ‘सेक्सिस्ट’ फिल्मों के ऑफर्स देते थे डायरेक्‍टर, बोलीं- नहीं मिला सम्मान

HomeCinema

प्राची देसाई को ‘सेक्सिस्ट’ फिल्मों के ऑफर्स देते थे डायरेक्‍टर, बोलीं- नहीं मिला सम्मान

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्राची देसाई टेलिविजन से फिल्मों में आई थीं। प्राची को टीवी की तरह ही फिल्मों में भी पसंद किया गया मगर उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी ज

Ankita Lokhande ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती, कहा- वो बड़ा एक्टर था
Dil Chahta Hai से लेकर Zindagi Na Milegi Dobara तक, रोड ट्रिप पर बनी हैं ये 7 बेहतरीन Bollywood फिल्में
एक्टर बनने से पहले ट्यूशन पढ़ाते थे सुशांत सिंह राजपूत, अपनी कमाई से खरीदी थी पहली बाइक

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्राची देसाई टेलिविजन से फिल्मों में आई थीं। प्राची को टीवी की तरह ही फिल्मों में भी पसंद किया गया मगर उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी जिसकी वह हकदार थीं। प्राची की अभी भी बड़ी फैन-फॉलोइंग है मगर अच्छे ऑफर नहीं मिलने को वह अपनी असफलता का कारण मानती हैं। प्राची का कहना है कि बड़े डायरेक्टरों ने उन्हें सम्मान नहीं दिया और वह चाहते थे कि प्राची पर्दे पर केवल हॉट दिखाई दें।

प्राची ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ज्यादातर डायरेक्टर उनसे कहते थे कि उन्हें केवल ‘हॉट’ दिखने पर ध्यान देना है। प्राची ने ऐसी ‘सेक्सिस्ट’ फिल्में करने से इनकार कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक निगेटिव इमेज बना दी गई। बाद में उन्हें अच्छे ऑफर्स आने ही बंद हो गए।

प्राची ने कहा कि कुछ ‘बड़े डायरेक्टर’ न सुनने के आदी नहीं होते। उन्होंने कहा कि ये डायरेक्टर चाहते थे कि प्राची बिना स्क्रिप्ट रीडिंग या नरेशन के फिल्म साइन कर लें। प्राची इसके लिए तैयार नहीं थीं और फिल्मों के ऑफर्स ठुकराने लगीं। बाद में प्राची के बारे में फिल्म इंडस्ट्री में यह धारणा बना दी गई है कि उन्हें फिल्में करने में खास दिलचस्पी नहीं है।

इससे पहले प्राची ने कहा था, ‘मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर आया था लेकिन जिसके लिए मुझे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया। जब मैंने इनकार कर दिया तो डायरेक्टर ने मुझसे फिर संपर्क किया। मैंने साफ कह दिया कि मुझे फिल्म नहीं करनी है।

प्राची देसाई ने महसूस किया है कि बॉलिवुड में भ्रष्टाचार और नेपोटिजम भी है। प्राची देसाई ने कहा है कि वह इस बात से खुश हैं ओटीटी आ गया है क्योंकि बहुत से ऑप्शन हैं और देखने के लिए बहुत कॉन्टेंट है। ऐक्ट्रेस के पास आने वाले दो महीनों में दो दिलचस्प डिजिटल प्रॉजेक्ट हैं।