पत्रलेखा के पिता का निधन, सदमे में एक्ट्रेस ने किया पोस्ट- ये दर्द मुझे तोड़ रहा है, आप बिना कुछ कहे चले गए

HomeCinema

पत्रलेखा के पिता का निधन, सदमे में एक्ट्रेस ने किया पोस्ट- ये दर्द मुझे तोड़ रहा है, आप बिना कुछ कहे चले गए

बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है. इस बुरी खबर से पत्रलेखा बुरी तरह से टूट गई हैं. इसकी जानकारी पत्रलेखा के इंस्टाग्राम से मिली है.

These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
सलमान खान को मिल रहा है इस संगठन से सपोर्ट | Salman Khan will get assist from FWICE amid allegations after Sushant Singh Rajput’s dying
Neha Dhupia से शख्स ने मांगी ब्रेस्टफीडिंग की वीडियो, एक्ट्रेस ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है. इस बुरी खबर से पत्रलेखा बुरी तरह से टूट गई हैं. इसकी जानकारी पत्रलेखा के इंस्टाग्राम से मिली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में पत्रलेखा ने बताया है कि वो नाराज है क्योंकि उनके पिता बिना कुछ कहे ही दुनिया से चले गए हैं. पत्रलेखा के इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलेब्स उनके पिता की आत्मा की शांति कर रहे हैं.

पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा लिखा, ‘मैं गुस्से में हूं, मैं दुखी हूं, मैं शब्दों से बयान नहीं कर सकती. यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है. आप बिना कुछ बोले हमें छोड़ गए पापा. मैं आपसे प्यार करती हूं, मैं हमेशा आपका हिस्सा रहूंगी और आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे. मुझे आशा है कि मैं आपको गर्वित कर सकूं. हमें यह शानदार जीवन देने के लिए धन्यवाद. आपने हमेशा ज्यादा काम किया ताकि हम बेहतर जीवन जी सकें! आप सबसे अच्छे पिता सबसे अच्छे पति थे. आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे. आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक महान मित्र, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे. सी यू पापा.आई लव यू.

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स सांत्वना जाहिर कर रहे हैं और उन्हें इस दुख से उभरने के लिए शक्ति की प्रार्थना कर रहे हैं. आपको बता दें कि पत्रलेखा ने राजकुमार राव के साथ ही फिल्म ‘सिटिलाइट्स’ से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी. तभी से राजकुमार राव और पत्रलेखा रिलेशन में हैं. पत्रलेखा ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि अकाउंटेंट बनें. लेकिन पत्रलेखा की रुचि एक्टिंग में थी. इसलिए वो बॉलीवुड में आ गईं.