पति के साथ शादी में जमकर नाचीं नुसरत जहाँ

HomeCinema

पति के साथ शादी में जमकर नाचीं नुसरत जहाँ

पति के साथ शादी में जमकर नाचीं नुसरत जहाँ बंगाल की मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहाँ आये दिन अपने तस्वीरों के कारण सोशल

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage
Aishwarya Rai के बाद अब लोगों ने ढूंढा Saif Ali Khan का डुप्लीकेट, हमशक्ल की फोटो हुई Viral
Ranbir Kapoor की बिगड़ी तबीयत, एक्टर के अंकल ने कहा- ‘मुझे यकीन नहीं है कि उसे कैसे…’

पति के साथ शादी में जमकर नाचीं नुसरत जहाँ

बंगाल की मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहाँ आये दिन अपने तस्वीरों के कारण सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। नुसरत अपने इंस्टा अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभी जल्द में ही नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं  ये तस्वीरों  किसी शादी की हैं।

इस शादी में नुसरत ने अपने पति के साथ खूब मस्ती की इन तस्वीरों से ये साफ़ जाहिर है। तस्वीरों में निखिल सफेद कमीज पहने नजर आ रहे हैं और वहीँ  नुसरत मल्टी कलर स्लीवलेस लहंगे में बहुत खूबसूरत  लग रहीं हैं। एक तस्वीर में दो पति पत्नी डांस करते भी नजर आए हैं। नुसरत की अपने पति के साथ इन तस्वीरों को अब तक 70 हजार से अधिक लोगो ने पसंद किया है।

नुसरत और निखिल की इन तस्वीरों पर फैन्स लगातार कमेंट करके उनकी जोड़ी की तारीफ़ कर रहे हैं। वहीँ कुछ लोगो ने नुसरत को ट्रोल करते हुए यह भी लिखा है की मैडम कभी संसद भी जाया करो। इस समय आपका सबसे जरूरी संसद भवन  में होना है बजट सत्र चल रहा है।

इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने एक कैप्शन भी ऐड किया है। उन्होंने लिखा है”  part of the “knotty”affair ,आगरा में घाघरा ,सौरभ दी ऋचा”। खबर है की नुसरत जल्दी एक फ़िल्म में नजर आएंगी ये फ़िल्म लॉन्ग डिस्टेंस कपल की समस्या पर आधारित होगी। फ़िल्म का नाम” डिक्शनरी” है जिसे उज्जवल चट्टोपाध्याय ने लिखा है।