‘दोस्ताना 2’ से निकाले जाने के बाद कार्तिक आर्यन ने किया पहला पोस्ट, फैंस हो गए खुश

HomeCinema

‘दोस्ताना 2’ से निकाले जाने के बाद कार्तिक आर्यन ने किया पहला पोस्ट, फैंस हो गए खुश

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बीते कई दिनों से चर्चा में थे। कार्तिक को फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकाले जाने की खबरें जबरदस्त लाइमलाइट में थीं। जिसके बाद

सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और मनोज कुमार (Manoj Kumar) बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. मनोज कुमार, राजेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे.
‘Happy Birthday’ के लिए अनुपम खेर को न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बीते कई दिनों से चर्चा में थे। कार्तिक को फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से निकाले जाने की खबरें जबरदस्त लाइमलाइट में थीं। जिसके बाद से ही कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। ऐसे में उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी थी। क्योंकि बीते साल ही फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को खोया है उस समय भी खरें सामने आई थीं कि सुशांत को इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया था। जिससे वो काफी डिप्रेशन में थे। जिसके बाद कार्तिक के फैंस भी डरे हुए थे।

‘दोस्ताना 2’ से कार्तिक आर्यन को निकाले जाने की खबर के बाद से ही उनके फैंस काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर भी लोग कार्तिक के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे। साथ ही साथ कार्तिक को भी सांत्वना दे रहे थे। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कार्तिक आर्यन ने कई दिनों से कोई पोस्ट भी नहीं की थी। हालांकि अब कार्तिक आर्यन के फैंस ने कुछ राहत की सांस ली है।

दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। अपनी तस्वीरों पर मजेदार कैप्शन लिखने के लिए पहचाने जाने वाले कार्तिक ने इस तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। उन्होंने केवल मास्क अप वाला इमोजी कैप्शन में डाला है।

कार्तिक की इस तस्वीर को देख उनके फैंस की जान में जान आई है। उनकी इस तस्वीर पर उनके कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस रोने वाली इमोजी शेयर करते हुए लिख रहे हैं, ‘फाइनली आपने कोई पोस्ट की’। कई लोग उन्हें प्यार और हिम्मत दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों कार्तिक को ‘दोस्ताना 2’ से निकाले जाने के बाद काफी बवाल हुआ था। सोशल मीडिया पर भी कार्तिक का नाम ट्रेंड हुआ था। साथ ही साथ करण जौहर और उनकी फिल्मों को भी बॉयकॉट करने की मांग उठी थी।