‘देवी’ और ‘इंदु की जवानी’ के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन का निधन, मनोज बाजपेयी से लेकर कियारा तक ने दी श्रद्धांजली

HomeNews

‘देवी’ और ‘इंदु की जवानी’ के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन का निधन, मनोज बाजपेयी से लेकर कियारा तक ने दी श्रद्धांजली

बॉलीवुड  फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रेयान स्टीफन का निधन हो गया है। रेयान स्टीफन हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रेयान कई

Bulbbul trailer: Anushka Sharma’s Netflix unique is a scary affair, watch – bollywood
राज कुंद्रा केस से जोड़ा गया सेलिना जेटली का नाम, अभिनेत्री ने सामने आकर खुद दी है ये सफाई
राणा दग्गुबाती मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, देखिए तस्वीरें | Rana daggubati and miheeka bajaj pre wedding ceremony festivities kickstart, see pics

बॉलीवुड  फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रेयान स्टीफन का निधन हो गया है। रेयान स्टीफन हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रेयान कई सालों तक फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े थे। रेयान के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड ​इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई उनके अचानक निधन की खबर सुनकर सदमे में हैं। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी काफी दुखी किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सभी रेयान स्टीफन को श्रद्धांजली दे रहा है।

रेयान स्टीफन ने निधन की जानकारी वेब सीरिज ‘द फैमिली मैन’ के राइटर और प्रोड्यूसर सुपर्ण एस वर्मा ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्हेंने स्टीफन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जीवन क्रूर है! लेकिन आप दयालु थे! एक निर्दयी दुनिया में आपकी करुणा के लिए धन्यवाद। मुझे खुशी है कि हमने कुछ कहानियों पर एक साथ काम किया, उन्हें लिखने का आनंद आपकी वजह से था। आप अपने पीछे बहुत से लोग छोड़ गये जो आपसे प्यार करते हैं.. भगवान आपका भला करे।’

वहीं सुपर्ण एस वर्मा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मनोज बाजपेयी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘इस कोमल आत्मा को जानने वाले हम सभी के लिए यह बहुत चौंकाने वाला है। यह वास्तव में सच नहीं हो सकता !! मुझे तुम्हारी याद आएगी मेरे दोस्त रयान।’

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेयान की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, ‘रिप रेयान।’ वहीं ब्रोकन हर्ट शेयर करते कियारा आडवाणी ने भी फिल्म निर्माता की एक तस्वीर लगाई और इसे कैप्शन दिया, ‘हमारे सबसे प्यारे रेयान बहुत जल्द चले गए।’