दूसरे बेटे के चेहरे से नहीं हटती Kareena Kapoor की नज़र, फोटो शेयर कर खुद किया खुलासा

HomeCinema

दूसरे बेटे के चेहरे से नहीं हटती Kareena Kapoor की नज़र, फोटो शेयर कर खुद किया खुलासा

करीना अक्सर अपने और न्यूबॉर्न बेबी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हालांकि, इन फोटोज की ख़ास बात यह होती है कि इसमें बेबी की शक्ल करीना कभी

Birthday Special: 34वें जन्मदिन पर कंगना रनौत को मिला खास तोहफा, इन पांच फिल्मों के लिए जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड
बुढ़ापे में इन एक्टर्स पर छाया आशिकी का नशा, सारी हदें की पार,
सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

करीना अक्सर अपने और न्यूबॉर्न बेबी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हालांकि, इन फोटोज की ख़ास बात यह होती है कि इसमें बेबी की शक्ल करीना कभी नहीं दिखातीं.

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने पिछले महीने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही सैफ और करीना लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. करीना अक्सर अपने और न्यूबॉर्न बेबी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हालांकि, इन फोटोज की ख़ास बात यह होती है कि इसमें बेबी की शक्ल करीना कभी नहीं दिखातीं.

हाल ही में करीना कपूर ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फोटो में करीना ने न्यूबॉर्न बेबी को तो नहीं दिखाया लेकिन एक कैप्शन ज़रूर लिखा है जो कुछ इस प्रकार है, ‘उसे एक टक देखे बिना नहीं रह सकती’. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में करीना नीचे की ओर अपने न्यूबॉर्न बेबी को देख रहीं हैं. इस दौरान करीना काफी रिलैक्स नज़र आ रहीं हैं.

करीना द्वारा न्यूबॉर्न बेबी का यह फोटो शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो पर मात्र एक घंटे के अन्दर ही 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं वहीं इस पर 1500 से अधिक कमेंट्स भी हैं. आपको बता दें कि सैफ करीना ने फिलहाल अपने न्यूबॉर्न बेबी का नाम नहीं रखा है. करीना की मानें तो उनके पहले बेटे तैमूर के नाम पर मचे हल्ले के बाद उन्होंने और सैफ ने यह डिसाइड किया है कि अपने न्यूबॉर्न बेबी का नाम लास्ट मिनट पर सोचेंगे और यह सबके लिए सरप्राइज होगा.