पापा बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना? इस महीने घर में गूंजेगी किलकारी!

HomeCinema

पापा बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना? इस महीने घर में गूंजेगी किलकारी!

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और दिग्गज अभिनेता अपारशक्ति खुराना जल्द ही अपने घर में एक नये मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अ

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण की कहानी, जानिए क्यों खास है प्रभास की आदिपुरुष
दो साल की रिसर्च के बाद आमिर खान ने रोक दिया महाभारत पर काम, जानिए क्या है वजह?
अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को किया मजेदार अंदाज में बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बोले- ‘उम्मीद है तुम..

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और दिग्गज अभिनेता अपारशक्ति खुराना जल्द ही अपने घर में एक नये मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अपारशक्ति पापा बनने वाले हैं। अपारशक्ति की वाइफ आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इस बारें में एक्टर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अपारशक्ति और उनकी वाइफ आकृति अपने पहले बच्चे की उम्मींद कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आकृति इसी साल सितंबर में मां बन सकती हैं। इस खबर से दोनों की फैमली काफी खुश हैं। यह कपल अपने फैमिली में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।’ इस खबर को दोनों के एक करीबी ने दी पिंकविला को दी है। अब यह खबर कहां तक सच है ये आना वाला समय ही बताएगा।

अपारशक्ति खुराना ने साल 2014 में गर्लफ्रेंड आकृति आहूजा से शादी की थी। आकृति आहूजा और उनकी मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अपारशक्ति खुराना बॉलीवु़ड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी।