तापसी पन्नू को आखिरी वक्त में मेकर्स ने इस फिल्म से किया था बाहर, बाद में मांगी थी माफी

HomeCinema

तापसी पन्नू को आखिरी वक्त में मेकर्स ने इस फिल्म से किया था बाहर, बाद में मांगी थी माफी

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने दम पर फिल्म को हिट कराना जानती है। तापसी के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। अभी वो अपनी आने व

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
“मैं वापस आऊंगा, पुनर्जन्म लेकर तुम्हारी कोख से पैदा होंगा” राखी सावंत का दावा-सपने में आए सुशांत Rakhi Sawant dream Sushant Singh Rajput says he’ll got here rebirth
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने दम पर फिल्म को हिट कराना जानती है। तापसी के पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। अभी वो अपनी आने वाली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में तापसी के साथ एक्टर विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा तापसी को उनके बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है और वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में तापसी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि आखिरी वक्त में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था और इसके पीछे की कोई वजह भी उन्हें नहीं बताई गई थी। तापसी ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

फिल्म से हटाए जाने का जिक्र करते हुए तापसी पन्नू ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला था कि वह अब फिल्म नहीं कर रही हैं। बाद में, निर्माताओं ने उनसे माफी मांगने के लिए मुलाकात की लेकिन उन्हें फिल्म से हटाने के लिए असली वजहों का खुलासा करने में वे हिचक कर रहे थे।

तापसी पन्नू ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मेरे साथ हुआ है। बस तैयार होकर नहीं गई थी। मैंने सिर्फ डेट दी थी और उसके बाद मुझे निकाल दिया गया था। इस बारे में मेकर्स मुझसे कोई बात नहीं कर रहे थे।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जाहिर है, उन्होंने मुझे फोन किया और मुझसे मिले, यह कहने के लिए नहीं कि आप इसके बारे में मीडिया में क्यों बात कर रही हो और सभी माफी मांगने लगे। मेरे बोलने के बाद, वे मुझसे इसके लिए माफी मांगने के लिए मिले। लेकिन फिर भी, वे असली कारणों का खुलासा करने में झिझक रहे थे कि ऐसा क्यों किया।

बता दें, साल 2019 में तापसी ने कहा था कि, ‘उन्हें फिल्मों में रिप्लेस किया गया है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में आत्मनिर्भर होने का विकल्प चुना है। मैंने स्टार किड्स के लिए फिल्में खो दी है। जिन फिल्मों के बारे में मैंने बात की थी उनमें मुझे अनप्रोफेशनल तरीके से बदल दिया गया है।

तापसी पन्नू ने आगे कहा था, ‘दो तरीके हैं- या तो आप लगातार समर्थन करने के लिए दिग्गजों पर निर्भर हैं और जो आपको उस स्थिति तक पहुंचने में मदद करते हैं जो आप अंततः चाहते हैं, या आप किसी का समर्थन लिए बिना किसी की परवाह किए बिना खुद का करियर बनाते हैं।’ उस वक्त एक्ट्रेस ने कहा था कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की तारीख को फाइनल कर दिया था, लेकिन बाद में निर्देशक मुदस्सर अजीज ने किसी और को लेने की बात कही। आखिर में इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया था।