ड्रग्स केस में बड़ी कामयाबी! पूरी रात पूछताछ के बाद NCB ने एक्टर Ajaz Khan को किया गिरफ्तार

HomeNews

ड्रग्स केस में बड़ी कामयाबी! पूरी रात पूछताछ के बाद NCB ने एक्टर Ajaz Khan को किया गिरफ्तार

ड्रग्स केस (Drug Case) में एनसीबी (NCB) की कार्रवाई जारी है. ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद बीती रात एक्टर एजाज खान (Ajaz K

सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter pattern Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
‘Depend your blessings then being vicious vultures’: Irrfan Khan’s spouse Sutapa on response to Sushant Singh Rajput’s loss of life – bollywood
आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider

ड्रग्स केस (Drug Case) में एनसीबी (NCB) की कार्रवाई जारी है. ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद बीती रात एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) का नाम संज्ञान में आया था. जिसके बाद एनसीबी (NCB) ने एजाज खान को हिरासत में लिया था. अब खबर है कि आज सुबह एजाज खान (Ajaz Khan) को गिरफ्तार हो चुके हैं.

एजाज खान को बीती रात राजस्थान से मुंबई लौटने के ठीक बाद एनसीबी ने हिरासत में ले लिया था. NCB ने एजाज खान को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था. अब उनकी गिरफ्तारी के बाद आज एजाज खान को NDPS कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को इससे पहले साल 2018 में भी नवी मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के ही मामले में गिरफ्तार किया था. उस वक्त ऐजाज खान के पास से करीब 1 लाख रुपये की MD ड्रग्स बरामद किया गया था.

बता दें, शादाब बटाटा पर मुंबई के बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है. शादाब बटाटा बड़े डर्ग पेडलर फारूख बटाटा का बेटा है. शादाब की गिरफ्तारी के दौरा करीब 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद हुए थे.

एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) ‘बिग बॉस 7’ (Bigg Boss 7) का भी हिस्सा रहे थे. इसके साथ ही एजाज ‘रक्त चरित्र’ में भी नजर आए थे. इसके अलावा वे कई डेली सोप का भी हिस्सा रहे हैं. इसमें ‘रहे तेरा आशीर्वाद’ शामिल है.