जूनियर एनटीआर का भीम लुक रिलीज़, टीज़र देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

HomeCinema

जूनियर एनटीआर का भीम लुक रिलीज़, टीज़र देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की बहुभाषीय फ़िल्म RRR में जूनियर एनटीआर के किरदार का फ़र्स्टु लुक जारी कर दिया है। एनटीआर के किरदार का नाम भीम है। टीज

बिंग ह्यूमन सलमान खान पर अभिनव कश्यप का बड़ा आरोप Dabangg director abhinav kashyap alleged focused salman Khan Being human organisation
Sunny Deol ने 57 की उम्र में खुद से 38 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किए थे बोल्ड सीन, इंटिमेसी में खो गए थे.
धोनी की बेटी जीवा के साथ सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की तस्वीर वायरल Sushant Singh Rajput and Ex girlfriend Ankita lokhande pic with dhoni daughter Ziva viral

बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की बहुभाषीय फ़िल्म RRR में जूनियर एनटीआर के किरदार का फ़र्स्टु लुक जारी कर दिया है। एनटीआर के किरदार का नाम भीम है। टीज़र काफ़ी दमदार है और रोंगटे खड़े करने वाला है।

टीज़र के दृश्यों के माध्यम से भीम के किरदार की असीमित ताक़त और इच्छाशक्ति को प्रदर्शित किया गया है। जंगल की विषम परिस्थितियों में उसे भागते-दौड़ते दिखाया गया है। उसे समंदर को रोकने की क्षमता वाला कहा गया है। टीज़र से फ़िल्म की विहंगमता और विशाल कैनवास का एहसास हो जाता है, जिसके लिए एसएस राजामौली जाने जाते हैं। दृश्यों को शूट करने के लिए वो जिस तरह कैमरा एंगल का इस्तेमाल करते हैं, उससे किरदार लार्जर दैन लाइफ़ होने का आभास देते हैं। फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हिंदी में डब टीज़र शेयर किया है।

आरआरआर का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है, जिसमें जूनियर एनटीआर के किरदार का पूरा नाम कोमाराम भीम है। कोमाराम भीम स्वतंत्रता सेनानी थी, जिनके बारे में राजामौली ने बताया था कि उन्होंने पारम्परिक तौर-तरीकों से शिक्षा हासिल नहीं की थी और जवानी में ही अपना गांव छोड़कर चले गये थे। लेकिन, जब वापस आये तो पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। उन्होंने आदिवासियों के लिए निज़ाम के शासन के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध शैली अपनायी थी और बाद में अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ लड़ते हुए शहीद हुए थे।