जयकांत शिकरे से भी ज्यादा खूँकार है सूर्यवंशी का विलेन

HomeCinema

जयकांत शिकरे से भी ज्यादा खूँकार है सूर्यवंशी का विलेन

जयकांत शिकरे से भी ज्यादा खूँकार है सूर्यवंशी का विलेन हिंदी सिनेमा जगत में जितनी महत्ता हीरो की है उतना जरूरी विलेन भी होता है। हर अभिनेता का सपना ह

कपिल शर्मा के घर में गूँजी किलकारी
Surveen Chawla ने सुनाया अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस, बोलीं- ‘वो मेरी जांघें और क्लीवेज.
Manoj Bajpayee Covid Positive: किसी और की गलती की वजह से कोरोना का शिकार हुए मनोज बाजपेयी, बताई पूरी बात

जयकांत शिकरे से भी ज्यादा खूँकार है सूर्यवंशी का विलेन

हिंदी सिनेमा जगत में जितनी महत्ता हीरो की है उतना जरूरी विलेन भी होता है। हर अभिनेता का सपना होता है की वो पर्दे पर खाकी वर्दी पहने नजर आये। ऐसी फिल्म केवल दर्शकों को ही नही बल्कि कलाकारों को भी आकर्षित करती हैं।

इन फिल्मों के विलेन भी कुछ कम नही होते हैं। काफी दमदार होते हैं जो लगभग आधी फ़िल्म में हीरो पर भारी पड़ते हैं। जब विलेन अपराध की हर हद पार कर जाता है तब हीरो का अवतार रूप नजर आता है और वो विलेन का पत्ता साफ़ कर देता है।

ऐसे ही विलेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्मों में भी देखे गए हैं। 27 मार्च को रोहित की कॉप यूनिवर्स की 4थीं फ़िल्म दस्तक देने वाली है। जी हाँ “सूर्यवंशी” इसी क्रम की 4th मूवी है।

आइये आपको रोहित की फिल्मों के विलनों का लेखा जोखा बताते है।

सिंघम

रोहित के कॉप यूनिवर्स की यह पहली फ़िल्म थी। फ़िल्म में अजय देवगन शेर जैसे निडर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आये हैं। उनको चुनौती देते साऊथ के अभिनेता प्रकाश राज जयकांत शिक्रे के किरदार में नजर आएं हैं।  जयकांत शिक्रे का किरदार काफी दमदार था जिसने सिंघम को भी मुश्किल में डाल दिया था।

सिंघम रिटर्न्स (जयकांत शिकरे)

सिंघम के हिट होने के बाद सबकी उम्मीद रोहित की दूसरे फ़िल्म सिंघम रिटर्न्स पर टिकी हुई थी। इस में अजय देवगन यानी की सिंघम के सामने कई विलेन थे । जिनमे   सत्यराज चंद्र बाबा के किरदार में अमोल गुप्ता और मिनिस्टर प्रकाश राव बने थे जाकिर हुसैन ।यह दोनों भी सिंघम को काफी मुश्किल में डाल देते हैं बाद में सिंघम को पूरी मुम्बई पुलिस के साथ रोड पर आना पड़ता है तब इन्हें रोक पाता है।

ऐसे ही सिम्बा में दूर्वा यशवंत रानाडे(सोनू सूद )ने दमदार विलेन की भूमिका निभाई है।

और अब “सूर्यवंशी” में रोहित अक्षय को खाकी में लेकर आये हैं। वहीं विलेन के तौर पर ‘गुलाल’ और रामलीला जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग चुके अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। इस विलेन की ताकत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की इसपर काबू पाने के लिए सिंघम और सिम्बा दोनों की एंट्री होगी।यह फ़िल्म 27 मार्च को सिनेमा घरों में देखि जा सकेंगी