जब करण जौहर को हुआ था ट्विंकल खन्ना से प्यार, हो गए थे एक्ट्रेस की मूछों के दीवाने

HomeCinema

जब करण जौहर को हुआ था ट्विंकल खन्ना से प्यार, हो गए थे एक्ट्रेस की मूछों के दीवाने

करण जौहर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की दोस्ती के किस्से कई बार खबरों में आ चुके हैं. एक समय ऐसा भी था जब करण जौहर (Karan Johar) को ट्व

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
कंगना रनौत की फिल्‍म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- मिल गया शेर
जब शाहरुख को छूने के बाद फातिमा ने दिनभर नहीं धोया था हाथ, कहा- उन्हें पता ना चले वरना.

करण जौहर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की दोस्ती के किस्से कई बार खबरों में आ चुके हैं. एक समय ऐसा भी था जब करण जौहर (Karan Johar) को ट्विंकल से प्यार हो गया था.

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ऐसे हैं जो सिर्फ दोस्त नहीं हैं बल्कि साथ में स्कूल भी जाते थे. ऐसी ही एक जोड़ी है फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की. इन दोनों की दोस्ती के किस्से कई बार खबरों में आ चुके हैं. इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी था जब करण जौहर (Karan Johar) को ट्विंकल से प्यार हो गया था. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने सबके सामने किया.

2015 में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपनी किताब मिसेज फनीबोन्स के लॉन्च के दौरान अपने बचपन से लेकर जवानी तक के दिनों के कई किस्से बताए थे. ट्विंकल ने करण और अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुआ कहा था कि ट्विंकल ही वो अकेली लड़की हैं, जिनसे करण को प्यार हुआ था. ट्विंकल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि करण ने कन्फेस किया था कि उन्हें मुझसे प्यार हो गया था. मुझे तब हल्की मूछें थीं और वो उन्हें देखते थे और कहते थे कि वो हॉट हैं. मुझे तुम्हारी मूछें पसंद हैं.

इसी दौरान ट्विंकल ने ये भी बताया था कि एक बार उन्होंने करण के साथ बोर्डिंग स्कूल से भागने की कोशिश की थी, लेकिन गेट तक पहुंचने से पहले वो पकड़े गए. ट्विंकल ने बताया कि हम पहाड़ी के आखिर में थे तो मैंने कहा नीचे लुढक जाए, वहां से नाव लो और भाग चलो. वो नीचे चला गया और उन्होंने उसे पकड़ लिया और वहां से वापस चढ़ाया, जिसमें 2 घंटे लगे. ट्विंकल ने बताया कि इस वाकये के बाद करण इस कदर सदमे में आ गए थे कि उन्होंने अपने पेरेंट्स से उन्हें स्कूल से हटवाने के लिए कह दिया था.