ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में ऐसी लगती थीं रवीना टंडन, आप भी देखिए इन सितारों के Throwback लुक

HomeCinema

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में ऐसी लगती थीं रवीना टंडन, आप भी देखिए इन सितारों के Throwback लुक

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आती हैं। आए दिन वो नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्

लाखों लोगों की मदद कर चुके सोनू सूद भी कोरोना के आगे हुए लाचार, ट्वीट कर फैंस से की ये अपील
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड, अंकिता लोखंडे से करते थे प्यार ब्रेकअप से टूटा दिल Sushant Singh Rajput Suicide cause revealed he needs ankita lokhande again element inside
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आती हैं। आए दिन वो नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इसके अलावा वह फैंस द्वारा अपलोड किए गए पोस्ट्स पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं देती हैं। हाल ही में एक फैनपेज ने उनके और अक्षय कुमार के गाने टिप-टिप बरसा पानी को ढोल बीट के साथ रिक्रिएट किया था। जिसपर रवीना ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था और उन्हें काफी पसंद आया था। वहीं एक बार फिर रवीना ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिससे ऋषि कपूर और नीतू सिंह का खास कनेक्शन है।

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जो कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की है। जी हां, शायद अब आपका ध्यान तस्वीर को ओर जाएगा लेकिन तस्वीर में बीचों-बीच सफेद कोट में ऋषि कपूर ही खड़े हैं और उनके बगल में नीतू सिंह। ऋषि कपूर के आगे एक प्यारी सी बच्ची खड़ी है, जी हां वहीं हैं रवीना टंडन। वहीं तस्वीर में बाईं ओर देखेंगे तो सांभा दिखेंगे यानी मैक मोहन भी उनकी शादी में शामिल हुए थे। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं रवीना ने इस तस्वीर पर एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो अपने चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) को याद कर रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘आज एक अनमोल रत्न मिला है। हालांकि, लंबे समय के बाद मिला है लेकिन इसकी खास अहमियत है। थैंक्यू जूही बब्बर इस फोटो को ढूंढ़ने के लिए। चिंटू अंकल इस फोटो के लिए मुझसे बार-बार पूछा करते थे अपनी बायोग्राफी में इस्तेमाल करने के लिए और मुझसे इसकी ओरिजिनल तस्वीर खो गई थी जो आज जाकर मिली है। तो ये जो चिंटू अंकल के सामने बच्ची खड़ी है वो मैं हूं। काश मुझे यह थोड़ा जल्द मिल जाती तो इसे देखकर चिंटू अंकल काफी खुश होते। मेरे लिए यह एक खजाना है।’