जब Salman Khan को पता चली थी Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी की बात, कुछ ऐसा था रिएक्शन

HomeCinema

जब Salman Khan को पता चली थी Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी की बात, कुछ ऐसा था रिएक्शन

साल 2000 आते-आते तक सलमान और ऐश्वर्या के बीच अनबन की ख़बरें आने लग गई थीं. वहीं 2002 आने तक तो कहते हैं कि दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना छोड़ दिया था

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
2020 में रिलीज़ होने वाली ऐसी फिल्में जिन्हे आप ज़रूर देखना चाहेंगे
Tiger Shroff अपनी फिल्मों में खुद करते हैं खतरनाक स्टंट सीन, जानिए कैसे

साल 2000 आते-आते तक सलमान और ऐश्वर्या के बीच अनबन की ख़बरें आने लग गई थीं. वहीं 2002 आने तक तो कहते हैं कि दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना छोड़ दिया था.

90 के दशक में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) के अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में ज़ोरों पर थे. दोनों को साथ-साथ देखा जाता था और इनसे जुड़ी गॉसिप्स का बाज़ार अक्सर गर्म रहता था. हालांकि, साल 2000 आते-आते तक सलमान और ऐश्वर्या के बीच अनबन की ख़बरें आने लग गई थीं. वहीं रिपोर्टस के मुताबिक 2002 आने तक तो कहते हैं कि दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना छोड़ दिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के डॉमिनेटिंग बिहेवियर के चलते ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था. कहते हैं इसके बाद ऐश्वर्या राय की लाइफ में पहले विवेक ओबेरॉय आए लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर इसके बाद अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई और दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली थी. ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर मीडिया ने जब सलमान खान से उनका रिएक्शन जानना चाहा तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया था.