चक्रवात-लॉकडाउन-कोविड से जीती जंग, दो साल बाद आलिया ने पूरी की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग

HomeCinema

चक्रवात-लॉकडाउन-कोविड से जीती जंग, दो साल बाद आलिया ने पूरी की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में वह माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा

सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter pattern Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
सोनाक्षी सिन्हा ने Twitter को कहा अलविदा
डॉक्टर जी में आयुष्मान का लुक वायरल! स्टूडेंट बन कैंपस में घूम रहे

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी कर ली है. डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में वह माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं. आलिया ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खबर देते सोशल मीडिया पर टीम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.

आलिया भट्ट ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने गंगूबाई की शूटिंग 8 दिसंबर 2019 को शुरू की थी. और दो साल बाद हमने इसे पूरा कर लिया है. फिल्म और इसके सेट ने मेकिंग के दौरान दो लॉकडाउन, दो चक्रवात, डायरेक्टर और एक्टर के कोविड पॉजिटिव होने का सामना किया. सेट ने जितनी मुश्किलें सही हैं उसपर अलग से फिल्म बन सकती हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘सभी साथ में. लेकिन इसके और बहुत कुछ का सामना करने के बाद मुझे एक बेहद बड़ा, दिमाग हिला देने वाला और दिल को कचोट देने वाला जिंदगी का अनुभव मिला है. सर (भंसाली) के निर्देशन में काम करना मेरी जिंदगी का सपना था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी मुझे इस सफर के लिए तैयार कर सकता था, जो मैंने पिछले दो सालों में तय किया है.

आलिया ने कहा, ‘मैं इस सेट से एक अलग इंसान बनकर जा रही हूं. मैं आपसे प्यार करती हूं सर. आप जैसे हैं वैसे होने के लिए शुक्रिया. इस दुनिया में सही में कोई आपके जैसा नहीं है. जब एक फिल्म खत्म होती है उसके साथ आपका भी एक हिस्सा खत्म हो जाता है. आज मैंने अपना एक हिस्सा खो दिया है. गंगू मैं आपसे प्यार करती हूं. तुम्हें याद करूंगी.