खिलाड़ियों का खिलाड़ी के 25 साल:अंडरटेकर को हराने वालों में शामिल हुआ अक्षय कुमार का नाम तो एक्टर ने दी सफाई- जो लड़ा वह ब्रायन ली था

HomeCinema

खिलाड़ियों का खिलाड़ी के 25 साल:अंडरटेकर को हराने वालों में शामिल हुआ अक्षय कुमार का नाम तो एक्टर ने दी सफाई- जो लड़ा वह ब्रायन ली था

अक्षय कुमार अपनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक मीम सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमे

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers
अर्जुन कपूर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- यदि मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मदद नहीं मांगता
शाहरुख खान का जन्मदिन और अमृता राव ने दिया बेटे को जन्म

अक्षय कुमार अपनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक मीम सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। 1996 में आई अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज की चौथी फिल्म में दो WWF रेसलर्स क्रश और ब्रायन ली नजर आए थे। ब्रायन को ‘अंडरटेकर इंपर्सनेटर’ का टैग मिला था और इस तरह उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हासिल की।

इस मीम में बताया गया है कि कैसे अक्षय कुमार उन चुनिंदा लोगों में शुमार हैं जिन्होंने अंडरटेकर को हराया है। हालांकि अक्षय ने खुलासा किया कि वह अंडरटेकर नहीं था, बल्कि ब्रायन ली था जिसने फिल्म में अंडरटेकर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के सीन के दौरान अक्षय कुमार ने ब्रायन ली को उठाया था, जिससे उनकी पीठ में चोट आ गई थी। इसके बाद वे कुछ समय तक हॉस्पिटलाइज भी रहे थे। यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें कोई WWF रेसलर दिखाई दिया था।

ब्रायन 1993 में अंडरटेकर की शादी में बेस्ट मैन भी बने थे। फिल्म के लिए टोरंटो कनाडा में उनके पास अंडरटेकर की कॉस्ट्यूम उस वक्त मौजूद थी। यह WWE और WWF के कन्सेंट के बिना हुआ था। लोगों को उस वक्त यही लगा था कि अंडरटेकर ही फिल्म में थे। हालांकि सालों बाद पर्सनल कारणों के चलते ब्रायन और अंडरटेकर की दोस्ती टूट गई थी।