कोरोना वैक्सीन का डोज लेने पर आलोचकों ने सैफ अली खान को जमकर लताड़ा, पूछा- क्या वो 60 साल के हैं?

HomeCinema

कोरोना वैक्सीन का डोज लेने पर आलोचकों ने सैफ अली खान को जमकर लताड़ा, पूछा- क्या वो 60 साल के हैं?

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने जबसे कोरोना वैक्सीन लगवाई है तबसे ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई की जा रही है. दरअसल, उन्हो

Major Dhyan chand की Biopic का रास्ता साफ, SRK और Vicky Kaushal में लगी रेस !!
फादर्स डे पर आमिर खान का नया लुक वायरल- इरा खान ने किया था ये धमाकेदार पोस्ट
पागलपन की हद से नहीं गुजरे तो प्यार कैसा, आ गई हसीन दिलरुबा.

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने जबसे कोरोना वैक्सीन लगवाई है तबसे ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई की जा रही है. दरअसल, उन्होंने अभिनेता से सवाल किया है कि जब वे 60 साल से अधिक उम्र के नहीं है तो कोरोना वैक्सीन कैसे लगवा ली?

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. मुंबई के एक हेल्थ सेंटर में उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई. हालांकि, इसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है. कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अभिनेता की उम्र 60 साल से अधिक है? यदि नहीं तो उन्होंने कोरोना वैक्सीन कैसे लगवा ली है?

सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘ये वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं तो और क्या है?’ तो वहीं, एक यूजर ने उन्हें ‘बूढ़ा’ कहकर संबोधित किया. एक यूजर ने सवाल किया कि जब सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी है तो फिर सैफ वैक्सीन कैसे लगवा रहे हैं? साथ ही कहा कि क्या सैफ के लिए स्पेशल नियम लागू किए गए हैं?

कुछ ही दिनों पहले सैफ अली खान दूसरे बेटे के पिता बने हैं. सैफ ब्लू कुर्ते-व्हाइट पायजामा, कोल्हापुरी चप्पल और मुंह पर रुमाल बांधकर वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे. उन्होंने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर वैक्सीन लगवाने के लिए आगे बढ़े. वैक्सीन लगवाकर सैफ तुरंत वहां से निकल गए क्योंकि वहां वैक्सीन लगवाने के लिए कई अन्य लोग भी इंतजार कर रहे थे.