कारगिल के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की ख़ास बातें जान लीजिए

HomeCinema

कारगिल के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की ख़ास बातें जान लीजिए

धर्मा प्रॉडक्शन की पिक्चर पहली बार अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली है. फ़िल्म का नाम है ‘शेरशाह’. ये फ़िल्म कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्र

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have fun fathers day 2020 with stunning footage
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput buddy ayesha adlakha revealed about sushant suicide
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल- #MaheshBhatt पर आरोप PICS Sushant Singh Rajput girlfriend Rhea Chakraborty And Mahesh Bhatt Viral Photographs

धर्मा प्रॉडक्शन की पिक्चर पहली बार अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने वाली है. फ़िल्म का नाम है ‘शेरशाह’. ये फ़िल्म कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है. फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा शहीद विक्रम का किरदार निभा रहे हैं

कैप्टन विक्रम बत्रा. पालमपुर हिमाचल प्रदेश में 9 सितम्बर 1974 को जन्मे. शुरूआती पढाई के लिए स्कूल नहीं गए. घर पर ही मम्मी से पढ़ा करते थे. बड़े हुए फ़ौज में भर्ती होने के सपने के साथ. स्कूल में भी NCC जॉइन कर ली. यहां भी अव्वल रहे. बाद में मर्चेंट नेवी में भी सिलेक्ट हो गए. लेकिन फ़िर मन बदल गया और फ़ैसला किया जल में नहीं, थल पर देश के लिए लड़ेंगे. 1997 में विक्रम बत्रा की 13 JAK रायफल्स में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई. दो साल बाद कारगिल युद्ध के शुरू होने से कुछ वक़्त पहले ही कप्तान बना दिए गए. कारगिल युद्ध जीतने में विक्रम बत्रा का बहुत अहम योगदान था. 19 जून 1999 को विक्रम बत्रा के नेतृत्व में सेना ने पॉइंट 5140 दुश्मनों से छीन लिया था. ये कारगिल युद्ध का बहुत ही अहम हिस्सा था. क्यूंकि पॉइंट 5140 एक सीधी और ऊंची चढ़ाई पर था. जहां से पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय जवानों पर फ़ायर कर रहे थे. ऐसी ही हर विक्ट्री के बाद कैप्टन बत्रा एक विक्ट्री कॉल चिल्लाते थे,

7 जुलाई, 1999 को 4875 पॉइंट पर उन्होंने अपनी जान गंवा दी. विक्रम अपनी जान से ज्यादा अपने साथियों की जान की परवाह किया करते थे. जिस समय वो दुश्मन के गोलियों का शिकार बने उस वक़्त भी उन्होंने अपने साथ के सिपाही को ‘तुम हट जाओ. तुम्हारे बीवी–बच्चे हैं’ कहते हुए पीछे हटाया था और खुद दुश्मनों से जा भिड़े थे. शायद यही बहादुरी वजह थी जिस वजह से चीफ़ ऑफ आर्मी स्टाफ वेद प्रकाश मलिक ने एकबार कहा था कि,

कैप्टन विक्रम बत्रा के इस अतुलनीय जीवन को पर्दे पर उतारने का जिम्मा डायरेक्टर विष्णुवर्धन ने उठाया है. ये विष्णु की पहली हिंदी फ़िल्म है. इससे पहले तक विष्णु ‘बिल्ला’,’पंजा’ जैसी तमिल भाषा की फ़िल्में बनाते आए हैं. ‘शेरशाह’ को धर्मा प्रॉडक्शन के अंडर बनाया गया है. यानी फ़िल्म के निर्माता करण जौहर हैं. फ़िल्म में कैप्टन बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं. सिद्धार्थ फ़िल्म में डबल रोल में नज़र आएंगे. एक विक्रम बत्रा और एक उनके जुड़वा भाई विशाल बत्रा के किरदार में. फ़िल्म में विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का रोल कियारा अडवाणी अदा कर रही हैं. इनके अलावा ‘बॉस’, ‘शिवाय’ जैसी फ़िल्मों में दिखे शिव पंडित, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के थंगाबली निकितन धीर भी फ़िल्म में दिखाई देंगे.